Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अगर भारत में बढ़ता रहा कोरोना तो क्या टल जायेगा T20 विश्वकप, ICC ने बताया बैकअप प्लान

T20 World Cup 2021 ICC Back up Plan: नई दिल्ली। भारतीय सरजमीं पर इस साल अक्टूबर में आयोजित किये जाने वाले टी20 विश्व कप की मेजबानी को लेकर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी20 विश्व कप स्थगित करके 2022 में आयोजित करने के लिये शेड्यूल कर दिया गया है जबकि भारत की मेजबानी में होने वाले विश्व कप को अपने नियत समय पर कराने की ही बात की जा रही है। हालांकि भारत में इस समय कोरोना की दूसरी लहर जारी है और जिसके चलते रोजाना संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है, ऐसे में सवाल है कि क्या आईसीसी कोरोना महामारी के चलते इस साल फिर से टूर्नामेंट को स्थगित कर देगा या फिर इसकी मेजबानी भारत से छीन ली जायेगी।

इस सवाल को लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के अंतरिम सीईओ एलार्डिस ने जवाब दिया है कि आईसीसी के पास टी20 विश्व कप को लेकर कई बैकअप प्लान तैयार हैं और काउंसिल इस साल से टालने के बजाय अपने बैकअप प्लान के तहत आयोजित करायेगा। हालांकि फिलहाल इसे भारत से बाहर कहीं और ट्रांसफर करने की कोई योजना नहीं है।

और पढ़ें: IPL के इतिहास में हर सीजन जीता है कम से कम एक मैन ऑफ द मैच, लिस्ट में कोहली का नाम नही

उन्होंने कहा,'हमारे पास प्लान बी है लेकिन हम अभी इसे सक्रिय नहीं कर सकते, हम अभी वेट एंड वॉच की स्थिति में है और अन्य बोर्ड के साथ बात करके यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि कोरोना के इस दौर में वह खुद को कैसे मैनेज कर रहे हैं। हमारा सारा ध्यान अगले 2 महीनों में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल पर है और हम उसी पर काम कर रहे हैं।'

गौरतलब है कि भारत में होने वाले टी20 विश्व कप से इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आयोजन 9 अप्रैल से होना है जो कि इस टूर्नामेंट की तैयारियों और विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट को कोरोना वायरस के दौरान संभालने के तौर पर ड्रेस रिहर्सल की तरह से देखा जा रहा है। अगर बीसीसीआई आईपीएल का आयोजन कराने में सफल रहता है तो टी20 विश्व कप के सफल आयोजन के उसके मौके बढ़ जायेंगे।

और पढ़ें: IPL के इतिहास में 13 सालों से शतक का इंतजार कर रही है यह चैम्पियन टीम, आंकड़े देख रह जायेंगे हैरान

आपको बता दें कि आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से होकर 30 मई तक खेला जाना है जबकि टी20 विश्व कप का आयोजन 8 अक्टूबर से नवंबर के पहले तक किया जाना है। इस दौरान 16 टीमें भाग लेने भारत पहुंचेंगी।

Story first published: Thursday, April 8, 2021, 15:12 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+