For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 World Cup के लिये जारी हुआ वार्मअप मैचों का शेड्यूल, जानें कब और किससे है भारत के मैच

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन अपनी समाप्ति की ओर है और जल्द ही फैन्स को 2021 का चैम्पियन मिल जायेगा। आईपीएल के खत्म होते ही फैन्स के लिये बहुप्रतिक्षित मल्टी नेशन टूर्नामेंट टी20 विश्वकप का भी आगाज हो जायेगा। टूर्नामेंट की शुरुआत ओमान की सरजमीं पर 17 अक्टूबर से होगा, जहां पर 17 से 22 तारीख के बीच क्वालिफायर टूर्नामेंट खेले जायेंगे और सुपर 12 के लिये 4 टीमोंं का चयन यहीं से होगा। वहीं जब 8 टीमें क्वालिफायर में सुपर 12 में जगह बनाने की ओर लड़ाई कर रही होंगी तो वहीं पर टॉप 8 टीमें अपने वॉर्म अप मैच खेलती नजर आयेंगी।

इसको लेकर आईसीसी ने वॉर्मअप मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है जो कि 18 और 20 तारीख को ही खेले जायेंगे। इस दौरान एक दिन में 4 मैच खेले जायेंगे और सभी टीमें 2-2 वार्म अप मैच खेलेंगी। इन मैचों के साथ टीमें 23 अक्टूबर से शुरू होने वाली टी20 विश्वकप के सुपर 12 की तैयारी करेंगे।

और पढ़ें: IPL में विदेशी खिलाड़ियों से जुड़े बड़े नियम को बदलना चाहते हैं आकाश चोपड़ा, जानें क्या है वजह

इस शेड्यूल के अनुसार भारतीय कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म अप मैच खेलेंगे जो कि सुपर 12 में उतरने से पहले अपनी टीम की तैयारियों का जायजा लेने के लिये काफी मददगार साबित होगा। भारत को टी20 विश्वकप में अपने धुर विरोधी पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को खेलना होगा जबकि 23 तारीख को वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच मैच से सुपर 12 का आगाज होगा।

इन वॉर्म अप मैचों में ऑस्ट्रेलिया की टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा जबकि कीवी टीम इंग्लैंड के सामने वॉर्म अप मैच में 2019 विश्वकप फाइनल को रिलिव करेगी। कुल मिलाकर 8 मैच खेले जायेंगे जिनकी मेजबानी दुबई और अबुधाबी के मैदान पर खेली जायेगी। गौरतलब है कि स्टार स्पोर्टस ने भारत के वॉर्म अप मैचों का लाइव प्रसारण करने का ऐलान किया है जो कि 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के सभी मैचों का आधिकारिक प्रसारणकर्ता भी है।

और पढ़ें: आखिर क्यों RCB की कप्तानी छोड़ने पर मजबूर हुए विराट कोहली, गौतम गंभीर ने सुलझाई गुत्थी

ये है अभ्यास मैचों का कार्यक्रम

18 अक्टूबर, सोमवार - शेख जायद स्टेडियम, अबु धाबी

मैच 1 - अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका - 3:30 PM IST

मैच 2 - न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया -7:30 PM IST

18 अक्टूबर, सोमवार - दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

मैच 3 - पाकिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज - 3:30 PM IST

मैच 4 - भारत बनाम इंग्लैंड - शाम 7:30 PM IST

20 अक्टूबर, बुधवार - शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी

मैच 5 - इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - 3:30 PM IST

मैच 6 - दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान - शाम 7:30 PM IST

20 अक्टूबर, बुधवार - दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

मैच 7 - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - 3:30 PM IST

मैच 8 - अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज - शाम 7:30 PM IST

Story first published: Wednesday, October 6, 2021, 20:57 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+