
मैथ्यू हेडन का बयान-
ये यो सब जानते ही हैं कि आईपीएल में दुनिया के कुछ सबसे फास्ट बॉलर खेलते हैं। ऐसे में मैथ्यू हेडन का ये बयान काफी लोगों को ठीक नहीं लगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ने मामले को जल्द ही निपटाने में भलाई समझी और अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है।
इस पोस्ट में हेडन स्वीकार करते हैं कि आईपीएल में एनरिक नोर्जे, लॉकी फर्ग्युसन, मोहम्मद सिराज, आवेश खान जैसे तेज गेंदबाज आईपीएल में खेलते हैं जिनकी गति बहुत तेज है।
T20 World Cup 2021: वीरेंद्र सहवाग को है यकीन, ये टीम जीत सकती है वर्ल्ड कप

मामले पर देनी पड़ी सफाई-
हेडन इस पर आगे कहते हैं, "अधिकतर आईपीएल टीमों के पास बहुत तेज गति के गेंदबाज हैं। गति निश्चित तौर पर एक हथियार है, स्विंग दूसरा हथियार है और अफरीदी के पास दोनों हैं। इस तरह की बॉलिंग देखना बहुत उत्साहजनक है लेकिन अफसोस की बात है कि आप आधुनिक क्रिकेट में ऐसा नहीं बहुत ज्यादा नहीं देखते।"

पाकिस्तान फिलहाल बहुत बढ़िया प्रदर्शन पर-
फिलहाल पाकिस्तान की टीम इस प्रतियोगिता में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है क्योंकि उन्होंने भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड को भी 5 विकेट से मात दी। पाकिस्तान के लिए यह ग्रुप एक आसान रास्ता बन चुका है क्योंकि यहां पर उनको केवल नामीबिया स्कॉटलैंड और अफगानिस्तान का सामना करना पड़ेगा। वैसे तो विश्व कप में कोई भी टीम उलटफेर करती रहती है लेकिन हम यह सुरक्षित तरीके से कह सकते हैं कि आप पाकिस्तान को निश्चित तौर पर सेमीफाइनल में तो देखने जा ही रहे हैं। इसका मतलब यह है कि अंतिम चार चरणों के लिए दूसरी स्लॉट में मारामारी केवल भारत और न्यूजीलैंड के बीच में होगी।


Click it and Unblock the Notifications
