टूट गया भारत का सपना, अफगानिस्तान को हराकर न्यूजीलैंड पहुंचा सेमीफाइनल में
अबू धावी : न्यूजीलैंड ने सुपर 12 ग्रुप 2 में रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ न्यूजीलैंड टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली चाैथी टीम बन गई है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 124 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 18.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
यह भी पढ़ें- IPL Auction : इन 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है दिल्ली कैपिटल्स

टूट गया भारत का सपना
न्यूजीलैंड की जीत के साथ भारत का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया है। अगर न्यूजीलैंड यह मैच हार जाता था तो फिर भारत के पास नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचने का माैका था, लेकिन अब न्यूजीलैंड ने 5 मैचों में चाैथी जीत दर्ज कर ग्रुप 2 में अंक तालिका में दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया। वहीं पाकिस्तान ने पहले ही लगातार 4 जीत के साथ फाइनल में जगह बना चुका था। वहीं मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान केन विलियमसन के नाबाद 40 और डेवोन काॅनवे की नाबाद 36 रनों की मदद से मैच जीता। ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने 23 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाए। डेरिल मिशेल ने 12 गेंदों में 17 रन बनाए। मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने 1-1 विकेट लिया।

कीवी गेंदबाजों ने रखा शुरूआत में ही पलड़ा भारी
इससे पहले अफगानिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन कीवी गेंदबाजों ने शुरूआत में ही अपना पलड़ा भारी कर लिया। नजीबुल्लाह जदरान को छोड़कर कोई भी अफगानी बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों का सामना करने में साहस नहीं दिखा सका। जदरान ने 48 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 6 चाैके और 3 छक्के शामिल रहे। ओपनर हजरतुल्लाह जजई 2 जबकि मोहम्मद शहजाद 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बांग्लादेश को तीसरा झटका रहमानुल्लाह गुरबाजी के रूप में लगा जो 6 रन बनाकर आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर 19 था। लेकिन इसके बाद गुलबदीन नाईब ने जदरान के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की, पर 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर नाईब 15 रन बनाकर ईश सोढ़ी की गेंद पर बोल्ड हो गए। दोनों के बीच 37 रनों की साझेदारी हुई।

बोल्ट ने झटके 3 विकेट
फिर कप्तान मोहम्मद नबी ने जदरान के साथ मिलकर स्कोर बढ़ाने का प्रयास किया। दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 18 ओवर में 115 तक पहुंचा दिया था। लेकिन नबी 14 रन बनाकर आउट हो गए। फिर 19वें ओवर में जदरान भी शानदार पारी खेलते हुए अपना विकेट गंवा बैठे। राशिद खान ने 7 गेंदों का सामना किया, लेकिन वह बड़ी हिट लगाने में नाकाम रहे। राशिद 3 रन बनाकर आउट हुए। करीम जनत ने 2 रन बनाए, जिस कारण अफगानिस्तान 8 विकेट खोकर 124 रन बना सका। यह मैच अगर न्यूजीलैंड जीत जाता है तो वह सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली ग्रुप 2 की दूसरी टीम बन जाएगा, वहीं भारत बाहर हो जाएगा। कीवी गेंदबाजी की तरफ से ट्रंट बोल्ट की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। उन्होंने 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए। टिम साउदी ने 24 रन देकर 2 शिकार किए तो एडम मिलने, जेम्स नीशम व ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट चटकाया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
