For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शोएब मलिक ने जड़े 6 छक्के, खुशी में झूम उठी सानिया मिर्जा, तस्वीरें वायरल

शारजाह : पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने सुपर 12 ग्रुप 2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 5 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। रविवार को स्काॅटलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने 72 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। पाकिस्तान की इस जीत में शोएब मलिक का अहम रोल रहा जिन्होंने महद 18 गेंदों में टी20 विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान की ओर से सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। उनकी इस पारी में 1 चाैका तो 6 छक्के शामिल रहे। शोएब की इस पारी को देखने के लिए उनकी पत्नी सानिया मिर्जा भी स्टेडियम में माैजूद थीं। स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा शोएब की पारी देख खुशी से झूम उठी।

सानिया मिर्जा ने क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान खींचा। भारतीय टेनिस स्टार को सानिया को जश्न मनाते देखा गया। वह स्टैंड में अपने बेटे के साथ मौजूद थीं। सानिया ने तालियां बजाते हुए अपने पति को सपोर्ट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। मलिक नाबाद 54 रन बनाकर पैवेलियन लौटे और पत्नी सानिया ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। शोएब मलिक ने अपनी पारी की आखिरी 7 गेंदों पर 35 रन बना डाले। इस दाैरान उन्होंने 6,1,6,6,4,6,6 रन बनाए। मतलब मलिक ने कुल 5 छक्के और एक चौका लगाया। पहली 11 गेंदों पर मलिक ने 19 रन बनाए थे, लेकिन आखिरी 7 गेंदों पर मलिक का स्ट्राइक रेट 500 का रहा।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup : सेमीफाइनल में पहुंची ये चार टीमें, जानिए कब-कहां होंगे मैच

बता दें कि पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, उन्होंने अपने 20 ओवरों में 189 का विशाल स्कोर बनाया। कप्तान बाबर आजम ने टूर्नामेंट के चौथे अर्धशतक के साथ अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखा। मलिक, 16वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए और तेज पारी खेलते हुए स्कॉटलैंड के लिए एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में स्काॅटलैंड की टीम 6 विकेट खोकर 117 रन ही बना सकी। स्कॉटलैंड का सफर सुपर 12 में बिना मैच जीते खत्म हो गया। वहीं पाकिस्तान ने भारत, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और नामीबिया के खिलाफ अपने सभी मैच जीते हैं। वे आधिकारिक तौर पर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम थीं।

Story first published: Sunday, November 7, 2021, 23:19 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+