For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानें कब किया जायेगा टी20 विश्वकप के लिये भारतीय टीम का ऐलान, हो गया है सेलेक्शन

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मेजबानी में 17 अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान के मैदान पर 5 साल बाद पहली बार टी20 विश्वकप का आयोजन होना है। इसको लेकर ज्यादातर टीमों ने अपनी विश्वकप टीमों का ऐलान कर दिया है लेकिन भारत की ओर से अभी तक टीम का ऐलान नहीं किया गया है। इस बीच खबर आयी है कि भारतीय चयनकर्ताओं ने विश्वकप के लिये विराट कोहली की कप्तानी वाली 15 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया है, जिसका ऐलान सोमवार की शाम और मंगलवार की सुबह तक किया जा सकता है।

इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के अधिकारियों, चयनकर्ताओं, कप्तान विराट कोहली और रवि शास्त्री के बीच हुई बैठक में भारतीय टीम का चयन किया जा चुका है। इसके अनुसार टीम का ऐलान मंगलवार की सुबह तक किया जा सकता है।

और पढ़ें: जानें क्यों ओवल में अश्विन को बाहर बिठाने का फैसला सही, जडेजा ही कोहली के लिये सही विकल्प

बीसीसीआई के सूत्रों ने इनसाइड स्पोर्ट से बात करते हुए कहा,'यह सब टेस्ट मैच के निर्णय पर निर्भर करता है, अगर ओवल के मैदान पर खेला जा रहा टेस्ट सोमवार को जल्दी खत्म हो जायेगा तो शाम को ही टीम का ऐलान कर दिया जायेगा और अगर मैच पूरा होता है और देर तक चलता है टीम का ऐलान मंगलवार की सुबह तक किया जायेगा। हालांकि हम यह स्पष्ट कर सकते हैं कि 15 सदस्यीय टीम का चयन किया जा चुका है।'

इस रिपोर्ट के अनुसार कप्तान विराट कोहली, रवि शास्त्री और चयन समिति के बीच चौथे टेस्ट मैच से पहले एक खास बैठक हुई थी जिसमें सेलेक्शन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया था और इस दौरान कुछ ही नामों को लेकर ज्यादा चर्चा की गई।

और पढ़ें: ICC ने जारी किये अगस्त के प्लेयर ऑफ द मंथ के नामिनेशन, यहां पर भी जारी है भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला

गौरतलब है कि आईसीसी ने टी20 विश्वकप 2021 के लिये सभी देशों को अपनी टीम का ऐलान करने के लिये 10 सितंबर तक की ही डेडलाइन दी है, जिससे पहले इसका हिस्सा बनने वाले देशों को अपनी टीम का ऐलान करना जरूरी है। इससे कई भारतीय खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है जो कि आईपीएल के दूसरे चरण के दौरान अच्छा प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाने की ओर देख रहे थे। इसमें शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या जैसे खिलाड़ियों का नाम शुमार है।

आपको बता दें कि आईपीएल 2021 का दूसरा चरण 19 सितंबर से दुबई में खेला जायेगा। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्वकप के लिये अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें शोएब मलिक और मोहम्मद आमिर को जगह नहीं दी गई है। टी20 विश्वकप में भारतीय टीम अपने कैंपेन का आगाज 24 अक्टूबर से पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के साथ करेगी।

Story first published: Monday, September 6, 2021, 17:31 [IST]
Other articles published on Sep 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+