For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान की जीत के बाद शोएब अख्तर ने भज्जी पर दे मारे उन्ही के शब्द- 'वॉकओवर चाहिए था?'

नई दिल्लीः ऐसा लगता है पाकिस्तान को पहले ही मैच में टी20 वर्ल्ड कप मिल गया है। इस मैच के परिणाम के बाद दोनों देशों में ये एक फर्क नजर आ रहा है। भारत हार के बाद ज्यादा हो-हल्ला नहीं कर रहा और वर्ल्ड कप में लगातार 12 जीत दर्ज करने के बाद भी भारत ने ज्यादा शोरगुल नहीं किया था। पाकिस्तान ने आईसीसी प्रतियोगिता में केवल एक बार ही भारत को हराया था जो 2017 की चैम्पियंस ट्रॉफी थी। उस जीत का गुणगान कई सालों तक हुआ और अब तो पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में भी भारत के खिलाफ पहली जीत मिल गई है।

जाहिर है अगर आप पाकिस्तान समर्थक हैं, तो बहुत संभावना है इस समय आप हवा में उड़ रहे होंगे। 24 अक्टूबर 2021 एक ऐसा दिन है जिसे आप कभी नहीं भूल पाएंगे।

24 अक्टूबर पाकिस्तान के लिए जश्न का दिन-

24 अक्टूबर पाकिस्तान के लिए जश्न का दिन-

निश्चित तौर पर पाकिस्तान की टीम ने खेल के हर विभाग में भारत को मात दी। और वहां के फैंस के साथ-साथ क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी खुद को सांतवें आसमान पर पाया है। पाकिस्तान के लिए यह जीत कितनी मायने रखती थी यह बात तो उनके गृहमंत्री के बयान से ही पता लग जाती है। इरफान पठान ने सही ही कहा था कि अगर पाक हारा तो फिर से वहां पर टीवी टूटेंगे। एक जीत पर बल्ले-बल्ले कर रहे पाकिस्तान की यह स्थिति तो हमको हारने के बाद ही पता चली।

मैच हारने के लिए भारत ने वाकई कमतर खेल दिखाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारतीय पक्ष ने बोर्ड पर कुल 151/7 पोस्ट किए, और यह बल्लेबाज विराट कोहली और ऋषभ पंत थे जिन्होंने भारत को वहां पहुंचने में मदद की। कोहली ने जहां 57 रन बनाए, वहीं पंत ने 30 गेंदों में 39 रन बनाए। पाकिस्तान के बाएं हाथ के सीमर शाहीन अफरीदी ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और 3 विकेट लिए।

पाकिस्तान की जीत के बाद फूटकर रो पड़े बाबर आजम के पिता, लोगों ने संभाला- VIDEO

शोएब अख्तर ने हरभजन सिंह पर निशाना साधा-

शोएब अख्तर ने हरभजन सिंह पर निशाना साधा-

जवाब में पाकिस्तान ने बिल्कुल भी पसीना नहीं बहाया। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सकारात्मक मानसिकता के साथ सामने आए और भारतीय टीम को धो दिया। और, पाकिस्तान ने 10 विकेट शेष रहते हुए मैच जीत लिया और अब शोएब अख्तर ने हरभजन सिंह पर निशाना साधा है।

पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत पर पाकिस्तान की प्रचंड जीत के बाद भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह पर कटाक्ष किया। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से पहले हरभजन सिंह ने शोएब अख्तर से कहा कि पाकिस्तान को भारत को वाकओवर देना चाहिए। कोई शक नहीं कि हरभजन यहां थोड़े ज्यादा बोल गए, शायद उन्होंने फैंस को खुश रखने के लिए जोश में ऐसा कह दिया हो। लेकिन भारत का रुतबा क्रिकेट में ऐसा ही है कि पाकिस्तान के साथ उनका कोई मुकाबला नहीं। ऐसे में यह हार और चुभने और आंख खोलने वाली है।

'हरभजन सिंह! वॉकओवर देना है?'

अब, अख्तर ने पाकिस्तान की शानदार जीत के बाद हरभजन की बात उन्हीं पर दे मारी। अख्तर द्वारा पोस्ट किए गए एक ट्वीट में, 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' हरभजन सिंह से पूछ रहे हैं कि क्या पाकिस्तान को भारतीय पक्ष को वाकओवर देना चाहिए। अख्तर ने हरभजन को आराम करने और दिन का आनंद लेने के लिए भी कहा।

वीडियो में अख्तर ने कहा, "हां भज्जी। हरभजन सिंह! वॉकओवर देना है? नहीं देना है? अच्छा। क्या कर सकते हैं। आराम करो यार। दिन का आनंद लो।"

अख्तर द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किया गया वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। शोएब अख्तर क्रिकेट के सर्वकालिक तेज स्पीड वाले गेंदबाजों में से एक हैं। अख्तर ने 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी20 में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। वे जीत से गदगद है।

Story first published: Monday, October 25, 2021, 12:15 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+