T20 World Cup के लिये दर्शकों की एंट्री को मिली हरी झंडी, ओमान पर मंडरा रहा तूफान का खतरा

नई दिल्ली। दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स की नजरें इस समय अपने-अपने कैलेंडर पर हैं जिसमें वो 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले आईसीसी टी20 विश्वकप का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टूर्नामेंट का आगाज 17 अक्टूबर से ओमान और यूएई की मेजबानी में किया जाना है, जिसको लेकर यूएई सरकार ने फैन्स को बड़ी खुशखबरी दी है। यूएई सरकार ने इस बड़े टूर्नामेंट के लिये फैन्स को स्टेडियम में एंट्री करने की हरी झंडी दे दी है लेकिन ओमान में खेले जाने वाले मैचों को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया जा सका है क्योंकि ओमान में तूफान का खतरा मंडरा रहा है।

यूएई सरकार ने कोविड 19 नियमों में रियायत देते हुए विश्वकप मैचों के लिये 70 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत दी है। हालांकि ओमान में खेले जाने वाले मैचों को लेकर अभी दर्शकों की मौजूदगी पर फैसला नहीं लिया जा सका है क्योंकि वहां पर तूफान का खतरा मंडरा रहा है।

और पढ़ें: 'धोनी जैसा है यह खिलाड़ी पर नहीं बन सकता अच्छा कप्तान', अजय जडेजा ने की विकेटकीपर बल्लेबाज की आलोचना

आईसीसी की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार शाहीन नाम का समुद्री तूफान ओमान के तटवर्ती इलाकों पर रविवार को आ चुका है और धीरे-धीरे मस्कट की राजधानी की ओर बढ़ रहा है। इस रिलीज के अनुसार मस्कट में स्थित अल अमीरात स्टेडियम में करीब 3 हजार फैन्स को आने की इजाजत दी गई है। हालांकि तूफान के चलते यहां के ज्यादातर इलाकों में पानी भरा है, जिसके चलते लोगों को बाहर निकाला जा रहा है तो वहीं पर हर तरह की फ्लाइट में देरी देखने को मिल रही है।

गौरतलब है कि ओमान को टी20 विश्वकप में खेले जाने वाले शुरुआती मुकाबलों की मेजबानी करनी है जिसमें 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच मैच खेले जाने हैं। इस दौरान 8 में से टॉप 4 टीमें सुपर 12 के लिये क्वालिफाई कर जायेंगी जिसके सारे मैच यूएई में खेले जाने हैं। उल्लेखनीय है कि टी20 विश्वकप का आयोजन पहले भारत में किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इसे यूएई में शिफ्ट कर दिया गया है।

और पढ़ें: जानें कैसे IPL 2021 के प्लेऑफ में अभी भी क्वालिफाई कर सकती है पंजाब किंग्स, क्या है सभी टीमों का समीकरण

आपको बता दें कि यूएई में शिफ्ट होने के बाद भी टूर्नामेंट की मेजबानी बीसीसीआई के पास ही है जो कि आईसीसी के साथ परिस्थितियों पर करीब से नजर बनाये हुए हैं और टूर्नामेंट का सफल आयोजन करने की कोशिश कर रही है।

Story first published: Monday, October 4, 2021, 16:54 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+