For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

स्टीव स्मिथ बोले- वे एक शानदार पक्ष है, उनके पास कुछ बड़े मैच विजेता हैं

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2021 का खिताब काैन जितेगा, इसका पता 14 नवंबर को चल जाएगा जब टूर्नामेंट का फाइनल मैच होगा। लेकिन इससे पहले कई दिग्गज अपनी फेवरेट टीमों को लेकर राय दे रहे हैं। भारतीय टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। भारत ने अपने दोनों वार्म-अप मैच बड़ी आसानी के साथ जीते। बुधवार को भारत ने दुबई में अपने अंतिम अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया पर नौ विकेट से जीत के साथ टी20 विश्व कप की अपनी तैयारियों को बेहतर किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने मैच के बाद भारत को एक शानदार पक्ष बताया।

स्मिथ, जिन्होंने 48 गेंदों में 57 रनों की शानदार पारी खेली, ने भारत को टी 20 विश्व कप जीतने के लिए प्रेरित किया। स्मिथ ने कहा, "वे एक शानदार पक्ष हैं, उन्होंने सभी विभागों में खुद को अच्छे से कवर किया है और कुछ गंभीर मैच विजेता हैं। वे सभी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साथ पिछले कुछ महीनों में इन परिस्थितियों में खेल रहे हैं। इसलिए उन्हें कैसी भी पिच पर खेलने की आदत हो जाएगी।"

यह भी पढ़ें- ये हैं T20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज

स्मिथ ने अर्धशतक बनाकर ऑस्ट्रेलिया को दुबई में पांच विकेट पर 152 रन बनाने में सहयोग दिया। जवाब में भारत के बल्लेबाजों ने 13 गेंद शेष रहते आठ विकेट से जीत दर्ज की। रोहित शर्मा ने 41 गेंदों में शानदार 60 रनों की साझेदारी खेली। उनके सलामी जोड़ीदार के एल राहुल ने 31 रन में 39 रन बनाए, जिस कारण भारत ने 17.5 ओवर में ऑस्ट्रेलिया के 152 रन को पांच विकेट पर हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली की गैरमाैजूदगी में तीसरे नंबर पर आते हुए 27 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाए और उन्हें बीच में कीमती समय मिला जिससे आगे चलकर उनका आत्मविश्वास बढ़ा। वहीं हार्दिक पांड्या ने 8 गेंदों में नाबाद 14 बनाकर मैच को खत्म कर दिया। वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे।

वहीं ओपनर डेविड वार्नर की फॉर्म ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ी चिंता बनी हुई है। वह सिर्फ 1 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन द्वारा एलबीडब्ल्यू आउट हो गए थे। आरोन फिंच 8 रन पर आउट हुए और ऑलराउंडर मिशेल मार्श तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, वो भी अश्विन की गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। हांलांकि स्मिथ ने पारी को संभाला। उन्होंने अपनी पारी को लेकर कहा, "मुझे लगता है कि मैं गेंद को वास्तव में अच्छी तरह से हिट कर रहा हूं। मुझे आईपीएल में बहुत अधिक मैच खेलने का माैका नहीं मिला, लेकिन मैंने नेट्स में बहुत समय बिताया है, चीजों पर काम किया है और परिस्थितियों के लिए तैयार हो रहा हूं।" गाैर हो कि ऑस्ट्रेलिया शनिवार को अबू धाबी में अपने विश्व कप के पहले मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा। तो दूसरी ओर भारत रविवार को अबू धाबी में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से विश्व कप के पहले मैच में भिड़ेगा।

Story first published: Thursday, October 21, 2021, 12:59 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+