For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अगले मैच में रोहित को ड्रॉप करने की बात पर कोहली हैरान, कहा- कंट्रोवर्सी चाहिए तो पहले ही बता दो

नई दिल्लीः भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी जो प्लेइंग इलेवन उतारी वह आईपीएल में प्लेयर्स की परफॉर्मेंस पर कम और बड़े नामों की चर्चा ज्यादा करती है। पूरे आईपीएल के संयुक्त अरब अमीरात चरण में रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या नहीं चल पाए। मुंबई इंडियंस की आईपीएल में नाकामयाबी इन दोनों बल्लेबाजों का फेलियर भी बताती है। रोहित थोड़े ऑफ कलर तो लग ही रहे हैं और शाहीन अफरीदी इस समय कैरियर की बेस्ट बॉलिंग कर रहे हैं जिन्होंने रोहित शर्मा जैसे बड़े कद के खिलाड़ी को गोल्डन डक पर एलबीडब्ल्यू कर दिया।

रोहित शर्मा की खराब फॉर्म जारी है-

रोहित शर्मा की खराब फॉर्म जारी है-

रोहित के बाद राहुल की बारी थी वे शाहीन अफरीदी पर बोल्ड हुए और सही मायनों में मैच भारत के हाथ से यहीं पर निकलता दिखाई देने लगा था क्योंकि बाद में कोहली ने बैटिंग तो की लेकिन भारत को वह जरूरी मोमेंटम नहीं दे सके जो मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम जैसे खिलाड़ियों को रोकने के लिए काफी होता। भारत की इस हार से काफी भारतीय प्रशंसकों को हैरानी हो सकती है लेकिन T20 का प्रारूप ऐसा ही है कि कोई भी एक टीम निश्चित तौर पर दावेदार नहीं होती।

IND vs PAK में हार्दिक पांड्या के कंधे में लगी चोट, पहले बताया था कब करेंगे गेंदबाजी

रोहित को ड्रॉप करने के सवाल पर कोहली हैरान-

रोहित को ड्रॉप करने के सवाल पर कोहली हैरान-

भारत की इस करारी हार के बाद रोहित शर्मा की बल्लेबाजी फॉर्म पर सवाल उठने लाजमी थे और विराट कोहली से मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ तीखे सवाल पूछे गए जिस पर कप्तान बड़े हैरान रह गए। कोहली से एक पत्रकार ने पूछा कि क्या बेहतरीन फॉर्म में चल रहे ईशान किशन को टॉप ऑर्डर पर खेलने की जरूरत है? आगे यह सवाल इस हद तक भी पहुंच गया कि क्या रोहित शर्मा को बाहर कर देना चाहिए। कोहली भांप चुके थे कि मामला क्या चल रहा है और उन्होंने इस चीज को अपने तरीके से हैंडल किया।

विराट कोहली को हमने कई बार पत्रकारों से उलझते और गुस्सा होते हुए देखा गया है लेकिन इस बार उनके तरीके थोड़े अलग थे पर अंदर से फिर भी गुस्सा झलकता हुआ दिखाई दे रहा था।

सवाल पर कोहली बोले- यकीन नहीं होता!

सवाल पर कोहली बोले- यकीन नहीं होता!

कोहली पहले तो बड़े हैरान रह गए और एक तरीके से उस पत्रकार की दाद देते हुए कहा कि यह तो बड़ा ही बहादुरी बड़ा सवाल है। आप इस बारे में क्या सोचते हैं सर? क्योंकि मैंने तो वो टीम खिलाई है जिसको मैं मानता था बेस्ट प्लेइंग इलेवन है, आप बताइए आप क्या सोचते हैं? आपका क्या ओपिनियन है? क्या आप रोहित शर्मा को T20 इंटरनेशनल से ड्राप करेंगे? क्या आपको पता है उन्होंने लास्ट गेम में क्या किया था?

कोहली इसके बाद हैरानी से हंसते हैं और कहते हैं, "मुझे यकीन नहीं होता! श्रीमान, अगर आपको कोई विवाद पैदा करना है तो मुझे पहले ही बता दीजिए ताकि मैं उसी हिसाब से जवाब दूं।"

ICC ने भी शेयर किया है ये वीडियो-

कोहली ने जवाब देते हुए अपने चेहरे पर मुस्कान बरकरार रखी लेकिन साफ था कि कप्तान अच्छी तरीके से जर्नलिस्ट को नसीहत दे चुके थे। यह बातचीत इतनी मजेदार और ध्यान खींचने वाली रही है कि आईसीसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो भी अपलोड किया है जिसको आप यहां पर देख सकते हैं।

भारत को अपना अगला ग्रुप मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को खेलना है और एक ग्रुप से केवल दो ही टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाएंगी जहां पर पाकिस्तान ने तो मजबूती से अपना दावा ठोक दिया है। भारत को यहां पर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि तीन अच्छी टीम में है जिनमें केवल 2 को ही एंट्री मिलेगी और अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत हार जाता है तो उसके लिए आगे के रास्ते बड़े मुश्किल हो सकते हैं।

Story first published: Monday, October 25, 2021, 8:21 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+