
इन बल्लेबाजों का किया शिकार
हसरंगा ने बड़े शानदार तरीके से अपनी हैट्रिक पूरी की। उन्होंने साउथ अफ्रीका के एडन मार्कराम, तेंबा बवुमा और ड्वेन प्रैटोरियस को आउट कर हैट्रिक पूरी की। सबसे पहले उन्होंने मार्कराम का शिकार किया। हसरंगा ने पारी का 15वां ओवर फेंका। ओवर की आखिरी गेंद पर मार्कराम बोल्ड हो गए। इसके बाद हसरंगा पारी का 18वां ओवर फेंकने आए, जिसकी पहली दो गेंदों में विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की। ओवर की पहली गेंद पर बवुमा को आउट किया, फिर ड्वेन को भी चलता किया।

ऐसा काम करने वाले तीसरे गेंदबाज-
हसरंगा टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। साल 2007 में हुए पहले टूर्नामेंट के दाैरान केपटाउन में आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली थी। इसके बाद 2021 में दो हैट्रिक लगती हुईं दिखी। हसरंगा से पहले अबू धाबी में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कर्टिस कैंपर ने नीदरलैंड के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। इसके अलावा हसरंगा वनडे और अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले चाैथे गेंदबाज भी बने। ब्रैट ली, थिसारा परेरा, लसिथ मलिंगा भी वनडे और टी20आई दोनों में हैट्रिक जमा चुके हैं।

मिलर ने फेर दिया पानी
हालांकि, हसरंगा की इस शानदार हैट्रिक पर डेविड मिलर ने पानी फेर दिया। हसरंगा ने हैट्रिक लेने के बाद मैच पूरी तरह से पलट दिया था। आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। लाहिरू कुमारा आखिरी ओवर फेंकने आए। ओवर की पहली गेंद पर कागिसो रबाडा ने सिंगल लेकर मिलकर को स्टाइक दिया। मिलकर ने लगातार दो छक्के लगाकर मैच पलट दिया। फिर चाैथी गेंद पर सिंगल लिया। आखिरी दो गेंदों पर एक रन चाहिए था। ऐसे में रबाडा ने पांचवीं गेंद पर ही चाैका लगाकर मैच खत्म कर दिया। इसी के साथ ना सिर्फ हसरंगा की खुशी फीकी पड़ गई, बल्कि श्रीलंका के लिए सेमीफाइनल तक जाना भी बेहद मुश्किल हो गया है। यह श्रीलंका की तीन मैचों में दूसरी हार है। उसे हर हाल में बचे 2 मैच जीतने होंगे तभी अगर-मगर के फेर में टीम पहुंच सकती है। वहीं साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों में दो जीत के साथ 4 अंक बटोरते हुए सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें ज्यादा बना ली हैं।


Click it and Unblock the Notifications
