For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

90 किलो के विकेटकीपर बल्लेबाज ने दी चुनौती, मैं विराट कोहली से बड़े छक्के मार सकता हूं

नई दिल्लीः भारतीय कप्तान विराट कोहली की फिटनेस को लेकर सभी जानते हैं कि उन्होंने इसके पीछे कितनी कड़ी तपस्या की है। लंबे अरसे से कोहली ऐसा खाना खा रहे हैं जो आम इंसान के बस की बात नहीं। वे जायके-पकवान से कोसों दूर हैं। रोटियों पर भी निर्भर नहीं है और अपनी डाइट को खेल का एक ही एक अहम हिस्सा मानते हैं। कोहली को इसका फायदा भी मिला क्योंकि वे लंबे समय से दुनिया के फिट खिलाड़ियों से एक रहे हैं।

आम तौर पर क्रिकेटरों को इतनी कठिन डाइट की जरूरत नहीं होती लेकिन बढ़ते हुए कंपटीशन ने अब क्रिकेटरों को भी एथलीटों की तरह खुद को तराशने के लिए प्रेरित कर दिया है। विराट कोहली ऐसे ही सुपर फिट क्रिकेटर हैं। उनकी बॉडी में फैट बेहद कम है और नेचुरल मसल्स के साथ अच्छा फुर्तीला शरीर मैदान पर सरपट भागने को तैयार रहता है।

मोहम्मद शहजाद के लिए वजन टेंशन नहीं-

मोहम्मद शहजाद के लिए वजन टेंशन नहीं-

इसके ठीक उलट स्थिति अफगानिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद की है जिनके लिए बड़े छक्के मारने के लिए वजन करना प्राथमिकता नहीं है। अगर 90 किलो से ऊपर के वजन के साथ छक्के आराम से लग रहे हैं तो वजन कम करने का क्या तुक है? यही स्थिति शहजाद की है। उनका मानना है कि वे भले विराट कोहली की तरह सुपरफिट टाइप के ना हों लेकिन उनका गेम पूरी तरह हिट एंड फिट है।

उनकी फिटनेस को लेकर हो-हल्ला मचा तो वे इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहते हैं, "देखिए हम फिटनेस भी पूरी करते हैं और खाते भी पूरा है। अगर आप मुझसे विराट कोहली की तरह फिटनेस चाहते हैं तो यह संभव नहीं है लेकिन मैं इस पर काम कर रहा हूं।"

अफगानिस्तान के खिलाफ होगी सही बैटिंग ऑर्डर की चुनौती, ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI

'जब कोहली से बड़े छक्के मार सकता हूं तो क्या दिक्कत है?'

'जब कोहली से बड़े छक्के मार सकता हूं तो क्या दिक्कत है?'

30 साल का यह खिलाड़ी पाकिस्तान के रिफ्यूजी कैंप में खेलते हुए आगे आया है। और वे कहते हैं कि, हर कोई विराट कोहली की तरह नहीं हो सकता। जितना लंबा छक्का कोहली मारते हैं मैं उनसे ज्यादा लंबा मार सकता हूं, तो फिर जरूरत क्या है उनकी तरह इतनी डाइट करने की?"

मोहम्मद शहजाद की भारी खिलाड़ी होने के चलते आलोचना भी होती रही है लेकिन उन्होंने तमाम तरह के विपरीत रास्तों से पार पाकर अपनी अलग जगह बनाई है और आज भी अफगानिस्तान टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाली T20 खिलाड़ी है जबकि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में केवल मोहम्मद नबी ही उनसे ऊपर रन बना चुके हैं।

वजन के अलावा विवाद भी रहे साथ-

वजन के अलावा विवाद भी रहे साथ-

शहजाद कहते हैं कि उनके लिए वजन कभी कोई मुद्दा नहीं रहा क्योंकि उनके कोच भी यह बात जानते हैं कि वह 50 ओवर तक बल्लेबाजी कर सकते हैं। अपने भारी वजन के अलावा मोहम्मद शहजाद अन्य कारणों से भी विवादों में रहे हैं। उन्होंने अफगानिस्तान टीम में 1 साल का डोपिंग बैन भुगतने के बाद वापसी की। उन्होंने इसी साल मार्च में वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले में अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताई थी और गुस्से में मैदान को नुकसान पहुंचाया था जिसके चलते उन पर दो मैच का सस्पेंशन भी लगा था।

परिवार को गिनते-गिनते रात हो जाएगी- शहजाद

परिवार को गिनते-गिनते रात हो जाएगी- शहजाद

अपने विवादों के बारे में बात करते हुए शहजाद कहते हैं, "देखिए गलती तो इंसान से ही होती है अगर मैं आपके साथ दो कप कॉफी ले लूं तो कोई नहीं जानता उसके बाद मेरा डोपिंग टेस्ट पॉजिटिव आ जाए।"

मोहम्मद शहजाद अपनी फैमिली के बारे में बात करते हैं और कहते हैं कि उनकी उनका परिवार बहुत बड़ा है जिनको गिनते गिनते रात हो जाएगी। वे कहते हैं, "मेरे दो बच्चे हैं, 6 भाई बहन हैं और मेरी मां है और जब भी मुझे क्रिकेट से छोटा सा ब्रेक मिलता है तो अपने परिवार के साथ वापस जाना अच्छा लगता है।"

Story first published: Wednesday, November 3, 2021, 13:55 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+