Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड मैच की पिच तैयार करने वाले क्यूरेटर की मौत, भारत से था कनेक्शन

नई दिल्लीः अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला भारत की वजह से बड़ा मामला बन गया था। हालांकि अफगानिस्तान की टीम यह मैच हारकर भारत के साथ विश्व कप से विदाई ले चुकी है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इस मैच से कुछ हटकर खबर नहीं मिली। एक दुर्भाग्यपूर्ण मामले में इस मैच के पिच क्यूरेटर का निधन हो गया है। पिच क्यूरेटर को मृत पाया गया जो काफी चौंकाने वाला मामला है। कीवियों ने इस मैच को आसानी से 8 विकेट से जीतने में कामयाबी हासिल की।

मैच के पिच क्यूरेटर मोहन सिंह नहीं रहे-

मैच के पिच क्यूरेटर मोहन सिंह नहीं रहे-

न्यूजीलैंड की जीत की सबको पहले ही पूरी उम्मीद थी लेकिन पिच क्यूरेटर मोहन सिंह के साथ ऐसी घटना हो जाएगी, यह सोचा नहीं था। मोहन सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। उनकी मौत का कारण अभी पता नहीं चल सका है और लोकल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में हो रहा था। मोहन सिंह की मौत की खबर मैच शुरू होने से पहले ही आई थी।

क्रिकबज के मुताबिक मोहन सिंह एक भारतीय हैं और उन्होंने ही इस अहम मैच की पिच तैयार की थी। भारत में काम करने के बाद वे पिछले एक दशक से यूएई में शिफ्ट हो गए थे। भारत के पूर्व चीफ क्यूरेटर दलजीत सिंह ने मोहन सिंह की मौत पर अफसोस जताया है। दलजीत इस खबर से हैरान हैं और मोहन सिंह को बहुत मेहनत करने वाला, आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाला और प्रतिबद्ध इंसान बताते हैं।

हरभजन सिंह ने चुनी अपनी ऑल टाइम टी20 इलेवन, कोहली को किया बाहर, धोनी को बनाया कप्तान

अचानक निधन से सबको है हैरानी-

अचानक निधन से सबको है हैरानी-

क्रिकबज के अनुसार दलजीत ने कहा है, वह (मोहन सिंह) लगातार मेरे टच में थे और मैं उनके परिवार से भी मिलूंगा।

इस मैच की पिच रिपोर्ट भी इस प्रकार थी, विकेट धीमी रहेगी, ये वही पिच है जो ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में इस्तेमाल की गई थी। पिच पर कुछ दरारे हैं, तो बैटिंग करना चुनौतीपूर्ण होगा। यह इस पिच पर तीसरा मैच खेला जाएगा।

पिच ने वाकई में धीमा खेल दिखाया है क्योंकि अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 124 रन बनाए जबकि न्यूजीलैंड की टीम 18.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर पाई। इसके साथ ही करोड़ों भारतीयों के दिल टूट गए जो इस मुकाबले में अफगानिस्तान के लिए भावुक होकर दुआएँ कर रहे थे।

धीमी पिच पर न्यूजीलैंड ने भारत का सपना तोड़ा-

धीमी पिच पर न्यूजीलैंड ने भारत का सपना तोड़ा-

अफगानिस्तान की ओर केवल नजीबुल्लाह ने तूफान उठाया जिन्होंने 48 गेंदों पर 73 रनों की लाजवाब पारी खेलकर अपनी टीम का स्कोर सम्मानजनक स्तर पर पहुंचा दिया वर्ना सभी बड़े नाम फ्लॉप शो करते हुए नजर आए। सबसे शानदार कीवी ट्रेंट बोल्ट ने फिर से बड़े मैच में कमाल किया और 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए।

बैटिंग में न्यूजीलैंड ने कोई गलती नही की और आराम-आराम से स्कोर को आगे बढ़ाते हुए भारत से वर्ल्ड कप को दूर ले जाते गए। मार्टिन गुप्टिल और डेरिल मिशेल के आउट होने के बाद केन विलियमसन और ड्वोन कॉन्वे ने बेमिसाल तरीके से पारी को शिल्पी की तरह सजाया और न्यूजीलैंड को अंतिम चार में पहुंचा दिया।

सेमीफाइनल में बाकी तीन टीमों में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान हैं।

Story first published: Sunday, November 7, 2021, 20:21 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+