
फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना अभी जारी रहेगा-
ब्रावो ने इस बात की जानकारी शनिवार को दी, मैं कुछ और साल फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा। देखता हूं मेरा शरीर कब तक खेलने की इजाजत देता है।
मैं पहले ही संन्यास ले चुका था, लेकिन विंडीज बोर्ड में कुछ बदलाव हुआ, लीडरशिप में बदलाव हुए और मैंने अपना मन बदल लिया, मैं अभी भी बहुत अच्छी फिटनेस में हूं इसलिए मैं वेस्टइंडीज के लिए वापस खेलना चाहता था और अपने खेल का आनंद उठाना चाहता था।
क्रिस गेल बोले, अभी लिया है 'आधा संन्यास', अगर ये शर्त नहीं मानी तो पूरी तरह कह दूंगा अलविदा
लेकिन अब मेरे लिए अलविदा कहने का सही समय है ताकि अगली पीढ़ी के युवाओं को मौका मिल सके जिनसे मेरी काफी अच्छी दोस्ती भी है।
ब्रावो ने कहा कि वह अपना अनुभव युवाओं से शेयर करने में झिझक नहीं रखेंगे। ब्रावो चाहते हैं कि आने वाले युवाओं के पास भी 12-18 सालों का करियर हो।

करियर के खास पल कौन से रहे-
जब ब्रावो ने उनके करियर के खास पल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान उन्होंने अपनी टेस्ट कैप पाई थी और वह पल नायाब था। तब उनके हीरो ब्रायन लारा कप्तान थे। इसके अलावा 2004 की चैम्पियंस ट्रॉफी जीतना भी उनके लिए दूसरा स्पेशल पल था।
इसके अलावा बाकी दो टी20 वर्ल्ड कप जीतना भी खास था। ब्रावो ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच को भी खास पल बताया है। ब्रावो इस बात से कुछ हैं कि उनको अपने करियर में कुछ सफलताएं मिल पाई।

कीरोन पोलार्ड के साथ दोस्ती है खास-
कीरोन पोलार्ड के साथ ब्रावो की अच्छी दोस्ती है। ब्रावो कहते हैं, काश पोलार्ड कुछ टेस्ट क्रिकेट खेल पाते। पोलार्ड को यह भी नहीं पता कि वे टेस्ट मैचों के लिए अच्छे हैं या बुरे।
हालांकि ब्रावो इस बात से खुश हैं कि पोलार्ड ने बिना टेस्ट मैच खेले ही अपना एक रुतबा कायम किया और अपनी एक विरासत छोड़ दी है। वे एक सुपरस्टार हैं।
ब्रावो अंत में कहते हैं कि वेस्टइंडीज को मजूबत लीडरशिप की दरकार है और पोलार्ड में वह दम है।


Click it and Unblock the Notifications
