For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रविंद्र जडेजा से पूछा तीखा सवाल तो दिया जवाब- 'फिर बैग पैक करके घर जाएंगे, और क्या'

नई दिल्लीः टी20 वर्ल्ड कप में भारत की उम्मीदें फिलहाल सेमीफाइनल के लिए बची हुई हैं क्योंकि उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ भी एक धमाकेदार जीत दर्ज करके अपने नेट रन रेट को ग्रुप 2 में सबसे बेहतर कर लिया है। इसके बावजूद भारत की सारी उम्मीदें रविवार को होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप सुपर 12 मैच पर टिकी हुई हैं जो अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा। दुबई में होने जा रहा यह मुकाबला ही भारत के अंतिम चार में जाने या ना जाने को तय करेगा।

अगर न्यूजीलैंड की टीम अफगानिस्तान को हराने में कामयाब रहती है तो भारत नामिबिया के खिलाफ खेल से पहले ही मैच से बाहर हो जाएगा।

भारत के सेमीफाइनल के समीकरण पर बातचीत-

भारत के सेमीफाइनल के समीकरण पर बातचीत-

नामीबिया के खिलाफ अपने अंतिम सुपर 12 मैच से पहले भारत के लिए समीकरण काफी सरल है। भारत को उम्मीद करनी चाहिए कि अफगानिस्तान न्यूजीलैंड को हरा देगा और फिर उनको नामिबिया को बड़े अंतर से हराना होगा ताकि अफगानिस्तान से बेहतर नेट रन रेट के चलते भारत को अंतिम चार का टिकट मिल सके।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की किस्मत अपने हाथों में है क्योंकि अगर वे अबू धाबी में अफगानिस्तान को हराते हैं तो सेमीफाइनल के लिए रवानगी हो जाएगी।

स्कॉटलैंड पर भारत की दबदबे वाली जीत के बाद शुक्रवार को एक पत्रकार ने रवींद्र जडेजा से चुटीला सवाल पूछा।

शर्म से शमी तक, जब विराट कोहली ने मैदान के बाहर अपनी खरी ईमानदारी से जीत लिया दिल

रविंद्र जडेजा ने दिया मजेदार जवाब-

सवाल ये था, "इस बात की चर्चा चल रही है कि यदि न्‍यूजीलैंड अफगानिस्‍तान से हार जाता है, तो हमारी संभावनाएं बढ़ जाती हैं। लेकिन क्या होगा अगर न्यूजीलैंड अफगानिस्तान से नहीं हारे?

जडेजा ने कहा, "तो फिर....बैग पैक करके घर जाएंगे, और क्या?"

भारत ने दुबई में स्कॉटलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की दौड़ में खुद को जिंदा रखा है। केएल राहुल ने 18 गेंदों में अर्धशतक बनाकर, भारत को केवल 6.3 ओवर में 86 रनों का टारगेट हासिल करा दिया जिससे उन्हें न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के नेट रन रेट से आगे बढ़ने में मदद मिली।

जडेजा गेंद से चमके क्योंकि उन्होंने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 3/15 के आंकड़े हासिल किए, जबकि मोहम्मद शमी ने भी 3 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि भारत और अफगानिस्तान 4 मैचों के बाद 4-4 अंकों के साथ बराबरी पर हैं।

पाकिस्तान, न्यूजीलैंड के खिलाफ हार टीम को खराब नहीं बनाती- जडेजा

पाकिस्तान, न्यूजीलैंड के खिलाफ हार टीम को खराब नहीं बनाती- जडेजा

इस बीच, रवींद्र जडेजा ने कहा कि टीम के लिए पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की हार को बहुत ज्यादा देखना ठीक नहीं है। जडेजा ने कहा कि भारत नामीबिया के खिलाफ अच्छा क्रिकेट खेलना चाहता है और देखना चाहता है कि वह उसको इस वर्ल्ड कप में कहां ले जाता है।

जडेजा ने कहा, "यदि आप पिछले 2-3 वर्षों को देखें, तो हमने सभी प्रारूपों में और अलग-अलग परिस्थितियों में बहुत अच्छा क्रिकेट खेला है। लेकिन, हम सिर्फ 1 या 2 मैचों के बाद खुद को आंक नहीं सकते हैं कि हम खराब खेल रहे हैं। टी 20 क्रिकेट में कुछ मैच किसी भी टीम के लिए ऊपर और नीचे जा सकते हैं। कुल मिलाकर, अगर आप पिछले 2 वर्षों में हमारे रिकॉर्ड देखें, तो हमने अच्छा प्रदर्शन किया है।

"इसलिए हमने उन मैचों के बारे में ज्यादा नहीं सोचा। अब, हमारे सामने एक मौका है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम उसमें अच्छा प्रदर्शन करें। अब हमने स्कॉटलैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा खेला है, हम आगे भी यही करने की कोशिश करेंगे।"

भारत अबू धाबी में न्यूजीलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान के सुपर 12 मैच के एक दिन बाद सोमवार को अपने अंतिम सुपर 12 मैच में दुबई में नामीबिया से खेलेगा।

Story first published: Saturday, November 6, 2021, 9:06 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+