For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में जिसका बेस्ट इकॉनमी रेट था, उसको ही भारत ने वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया- सलमान बट

नई दिल्लीः क्रिकेट में बहुत बदलाव आ चुका है लेकिन इस खेल की शुरुआत से लेकर आज तक एक चीज जस की तस है और वह ये कि गति का कोई भी विकल्प नहीं कभी नहीं होगा। बहुत तूफानी गति के बॉलर क्रिकेट में हमेशा सम्मान और खौफ से देखे जाएंगे। भारत के पास हमेशा इस तरह के गेंदबाजी की कमी रही है। हम टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम को ऐसी कमी से जूझते देख रहे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के पास जबरदस्त स्पीड आई है और वे एक बॉलिंग अटैक के तौर पर अच्छा काम कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रह चुके सलमान बट्ट ने भी वर्ल्ड कप में एक बहुत तेज गति का बॉलर ना रखने के लिए टीम इंडिया को लताड़ लगाई है। यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि मेजबान होने के बावजूद भारत लीग स्टेज से विदाई लेने की कगार पर पहुंच चुका है।

मोहम्मद सिराज को भारत ने बाहर कर दिया- सलमान बट

मोहम्मद सिराज को भारत ने बाहर कर दिया- सलमान बट

सलमान बट ने मोहम्मद सिराज को विश्व कप के लिए नहीं चुनने पर भारत को दोष दिया है। सिराज ने आईपीएल 2021 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 6.79 के इकॉनमी रेट से बढ़िया गेंदबाजी की थी। बट्ट कहते हैं कि इस तरह का तेज गेंदबाज विकल्प होने से टीम को ज्यादा सोचना नहीं पड़ता लेकिन भारत ने सिराज को लेने के लिए विचार ही नहीं किया।

सलमान की बातें चुभती नहीं है क्योंकि वाकई में भारत ने शर्मनाक प्रदर्शन करते हुए अब तक हुए दो मैचों में केवल 2 ही विकेट लिए हैं। बट्ट ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा है, मुझे नहीं लगता है भारत ने बेस्ट टीम चुनी है। आप उस खिलाड़ी को कैसे बाहर कर सकते हैं जिसके पास आईपीएल में बेस्ट इकॉनमी रेट था। और उनके पास इंग्लैंड सीरीज में स्पीड के मामले में सबसे ज्यादा तेजी थी। हां, यह खिलाड़ी सिराज हैं।

मुरलीधरन ने बताई टी20 वर्ल्ड कप में भारत की एक कमी, पाकिस्तान को बताया दावेदार

भारत की बॉलिंग पर सवाल किया-

भारत की बॉलिंग पर सवाल किया-

बट्ट कहते हैं जब बॉलर 145 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करता है तो विपक्षी टीमें हैरान हो सकती हैं। वह गेंदबाजी यॉर्कर और बाउंसर से आपको परेशान कर सकता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय बैटिंग केवल 110 रनों पर सिमट गई थी जिसको कीवी टीम ने बच्चों का खेल बनाकर हासिल कर लिया। बट्ट कहते हैं कि इतना कम स्कोर बनाकर आप बच नहीं सकते। आपके पास बहुत खास किस्म के विकेट लेने वाले बॉलर होने चाहिए। जब इतना कम स्कोर होता है तब बल्लेबाजों के पास गलतियां करने के लिए बहुत कुछ होना चाहिए तभी आप जीत सकते हैं।

बुमराह ही कुछ असरदार लग रहे हैं-

बुमराह ही कुछ असरदार लग रहे हैं-

वैसे इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम थकान की मारी दिखने लगी है। खिलाड़ियों के चेहरे मुरझाए हुए हैं और बड़े बल्लेबाजों ने बहुत खराब खेल दिखाया है। विराट कोहली टीम के बेस्ट बल्लेबाज अब नहीं रह गए हैं। केएल राहुल में निरंतरता नहीं है और रोहित शर्मा के साथ भी हिट एंड मिस वाला हिसाब चलने लगा है। कुल मिलाकर एक भी खिलाड़ी नाजुक मौके पर आपको पूरा भरोसा नहीं दे पाता है।

बॉलिंग की हार और भी बदतर है क्योंकि मोहम्मद शमी बिल्कुल साधारण रहे हैं और भुवनेश्वर कुमार भी बुझे हुए हैं। वरुण चक्रवर्ती फिलहाल किसी किस्म की मिस्ट्री नहीं हैं और बाकी गेंदबाजी विकल्पों पर ज्यादा चर्चा नहीं हुई है। भारत को अपना अगला मुकाबला 5 नवंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है।

Story first published: Monday, November 1, 2021, 18:31 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+