For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान से भी बड़ा होगा बुमराह बनाम बाबर का मुकाबला, सलमान बट्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच यूएई में खेले जाने वाले आगामी टी20 विश्वकप में विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला यह मैच 24 अक्टूबर को दुबई के मैदान पर आयोजित किया जायेगा, जिसको लेकर फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को दुनिया के सबसे ज्यादा प्रतिक्षित मुकाबलों में जगह दी जाती है, खासतौर से जबसे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेला जाना बंद हो गया है। ऐसे में दोनों टीम सिर्फ मल्टीनेशन टूर्नामेंट या आईसीसी इवेंट में ही एक दूसरे का सामना करती हैं।

और पढ़ें: PAK vs NZ: बिना मैच खेले पाकिस्तान से लौटेगी न्यूजीलैंड टीम, आतंकी हमले की धमकी के बाद रद्द हुई सीरीज

इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने इस बहुप्रतिक्षित मुकाबले के अंदर भी होने वाले महामुकाबले को ढूंढ निकाला है और कहा है कि विश्वकप के दौरान फैन्स के लिये इसे देखना भारत-पाकिस्तान मुकाबले से भी बड़ा होगा।

और पढ़ें: IPL 2021 के दूसरे हाफ में भी ऋषभ पंत रहेंगे कप्तान, दिल्ली कैपिटल्स ने किया आधिकारिक ऐलान

अद्भुत होगा बाबर बनाम बुमराह का मुकाबला

अद्भुत होगा बाबर बनाम बुमराह का मुकाबला

अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किये गये ताजा वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के बीच होने वाले मुकाबले की बात की है और कहा कि यह देखना भारत-पाकिस्तान मुकाबले से भी बड़ा होगा।

उन्होंने कहा,'सांसे थम चुकी हैं और उम्मीद के अुनसार यह बहुत ही मुश्किल मुकाबला होने वाला है। दोनों टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज टॉप स्तर के प्रदर्शनकारी हैं। दोनों के पास अनुभव की भी कोई कमी नहीं है। बाबर आजम की तुलना में बाबर के पास थोड़ा ज्यादा अनुभव है लेकिन बाबर भी पिछले काफी समय से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बाबर टीम के कप्तान भी हैं तो उन्हें खुद प्रदर्शन कर बाकियों को राह दिखानी होगी।'

तय है एक दूसरे का मुकाबला करना

तय है एक दूसरे का मुकाबला करना

सलमान बट्ट का मानना है कि पाकिस्तान के लिये पारी का आगाज करने वाले बाबर आजम के लिये बुमराह का सामना बिल्कुल निश्चित है, ऐसे में दो विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा को देखना जबरदस्त रहेगा।

उन्होंने कहा,'यह मुकाबला देखना काफी रोमांचक होने वाला है। विश्वकप में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले में निर्णय के अलावा बाबर बनाम बुमराह का महामुकाबला भी आकर्षण का केंद्र रहने वाला है। बाबर पारी का आगाज करेंगे तो वहीं पर बुमराह गेंदबाजी का आगाज करेंगे, ऐसे में दोनों खिलाड़ियों का एक दूसरे के सामने लगभग तय है, ऐसे में यह देखने लायक होगा कि कौन सा खिलाड़ी उस बड़े दिन कारनामा करके दिखायेगा।'

तेज गेंदबाजों के दम पर भारत को चटायेंगे धूल

तेज गेंदबाजों के दम पर भारत को चटायेंगे धूल

गौरतलब है कि आईसीसी के विश्व कप मुकाबलों में भारत की टीम पाकिस्तान के हाथों कभी नहीं हारी है फिर चाहे वो वनडे क्रिकेट हो या फिर टी20। हालांकि सलमान बट्ट को यकीन है कि इस साल पाकिस्तान की टीम भविष्य को बदलने के लिये इस बार पूरी तरह से तैयार रहेगी।

उन्होंने कहा,'पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हम काफी हद तक अपने तेज गेंदबाजों पर निर्भर करते हैं। टीम के पास शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर जैसे गेंदबाज हैं तो ऐसे में उनके प्रदर्शन पर काफी नजरे होंगी। अगर हमारे तेज गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहते हैं तो पाकिस्तान की टीम मैच जीत सकती है। अगर पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के लिये वह खराब दिन गुजरा तो उसके बॉलर्स के लिये भारत के सामने टिक पाना मुश्किल हो जायेगा। ऐसे में पाकिस्तानी टीम को इस चुनौती का सामना करने के लिये तैयार रहना होगा।'

Story first published: Friday, September 17, 2021, 17:07 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+