Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पुणे टेस्ट में हार के बाद भी आईसीसी रैंकिंग में अश्विन शीर्ष पर, कोहली दूसरे नंबर पर

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार के बाद भी टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं, जबकि टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज आर अश्विन गेंदबाजों के साथ ऑलराउंडर की सूचि में अभी भी शीर्ष पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच में शर्मनाक हार का दोनों ही खिलाड़ियों की रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ा है।

लोकेश राहुल 46वें स्थान पर

पहले टेस्ट मैच में पहली पारी में 64 और दूसरी पारी में 10 रन की पारी खेलने वाले लोकेश राहुल ने अपने कैरियर की श्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है और वह 46वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज स्टीव ओफीकी

टीम इंडिया की हार में अहम भूमिका निभाने वाले ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज स्टीव ओफीकी को रैंकिंग में काफी फायदा हुआ है। जबकि कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपनी टेस्ट रैंकिंग में सुधार करते हुए सबसे अधिक पाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं, स्मिथ के पास 939 अंक हैं। यहां गौर करने वाली बात यह है कि स्मिथ सर डोनाल्ड ब्रैडमैन के बाद सबसे अधिक अंक हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं।

स्मिथ के अंको में बढ़ोत्तरी हुई

स्मिथ से अधिक अंक ब्रैडमैन के थे, उनके पास 961 अंक थे, जबकि लेन हटन के 945, जैक होब्स और रिकी पोंटिंग के 941, 941 अंक थे। गैरी सोबर्स, विव रिचर्ड और कुमार संगाकार ने अपने कैरियर में श्रेष्ण 938 अंक हासिल किए थे, लेकिन पुणे टेस्ट मैच में शानदार शतक की बदौलत स्मिथ के अंको में बढ़ोत्तरी हुई और वह कोहली से 66 अंक की बढ़त के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं।

रूट 848 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर

वहीं इंग्लैंड के कप्तान जो रूट 848 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। आपको बता दें कि पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने 333 रनों से हरा दिया था और यह भारत की स्वदेशी जमीं पर 19 टेस्ट मैंचों के बाद पहली हार थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+