Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली करते थे डबल ट्रेनिंग, हमउम्र बांग्लादेशी दिग्गज को आती थी खुद पर शर्म

नई दिल्ली: विराट कोहली और उनकी फिटनेस दुनिया भर के क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा रही है। जब से वह सभी प्रारूपों में भारत के कप्तान बने हैं, फिटनेस एक प्रमुख पहलू बन गया है, जिस पर उन्होंने ध्यान केंद्रित किया है। उनके अनुसार, अगर कोई खिलाड़ी अगर बेहद फिट है, तो वह तब अतिरिक्त प्रयास कर सकता है जब यह सबसे ज्यादा मायने रखता है। और यही बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल को भारत के कप्तान के बारे में पसंद है।

कोहली की फिटनेस के शर्मसार हुए तमीम-

कोहली की फिटनेस के शर्मसार हुए तमीम-

बाएं हाथ का खिलाड़ी ने कोहली से चैटिंग के दौरान लाइव सेशन पर कुछ टिप्स लिए हैं। चैटिंग के दौरान, तमीम ने विराट से पूछा कि उन्होंने बैटिंग के दौरान अपने खड़े होने की स्थिति में कैसे बदलाव किया और वह कोहली के मैदान और बाहर ट्रेनिंग करने के अंदाज से काफी प्रभावित दिखाई दिए जिसने भारत के कप्तान को दुनिया का सबसे बेस्ट फील्डर बना दिया है।

खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नामित हुईं महिला हॉकी कप्तान रानी, देखें अन्य खिलाड़ियों की लिस्ट

संजय मांजरेकर के साथ ESPNCricinfo पॉडकास्ट के दौरान, तमीम इकबाल ने खुलासा किया कि पड़ोसी होने के नाते, बांग्लादेश हमेशा भारत में होने वाली घटनाओं पर नजर रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस क्षण भारत ने फिटनेस को गंभीरता से लेना शुरू किया, उसने उनके देश के क्रिकेट को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित किया।

'मैं कोहली का आधा भी नहीं कर रहा हूं'

'मैं कोहली का आधा भी नहीं कर रहा हूं'

दिग्गज ओपनर ने यह भी कहा कि वह कुछ साल पहले विराट कोहली के प्रशिक्षण के तरीके को देखकर शर्म महसूस करते थे।

"फिटनेस के प्रति भारतीय क्रिकेट के बदलाव ने बांग्लादेश क्रिकेट को सबसे अधिक प्रभावित किया। यह बताने में मुझे कोई शर्म नहीं है। मुझे लगता है कि यह होना चाहिए। 2-3 साल पहले, जब मैं कभी-कभी विराट कोहली को उन सभी जिम की चीजों को करते देखा करता था, दौड़ते हुए देखता था तो मुझे ईमानदारी से खुद पर शर्म आती थी। मेरी उम्र का लड़का इतनी सफलता प्राप्त करने के बावजूद इतनी ज्यादा ट्रेनिंग कर रहा है जबकि मैं जो कर रहा हूं वह उसका आधा भी नहीं है।

मुश्फिकुर रहीम की प्रशंसा की-

मुश्फिकुर रहीम की प्रशंसा की-

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज ने अपने ही साथी मुशफिकुर रहीम की भी तारीफ की, जिस तरह से वह मैचों से पहले और ऑफ सीजन के दौरान ट्रेनिंग करते हैं। तमीम इकबाल ने यह भी खुलासा किया कि पूरी टीम उन्हें प्रशिक्षण के मामले में देखती है जबकि रहीम पहले से ही अपने देश के दिग्गज क्रिकेटर हैं। "मुश्फिकुर रहीम वह है जिसे हम वास्तव में अपनी टीम में देखते हैं," उन्होंने आगे कहा।

Story first published: Tuesday, June 2, 2020, 17:47 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+