"/>
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: जब खिलाड़ियों की कमी के चलते मैदान पर फील्डिंग करने उतरे कोच, फैन्स हुए हैरान

नई दिल्ली। भारत और न्यूीजलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज में कीवी टीम ने भले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है लेकिन इस बीच उसे खिलाड़ियों की कमी से जूझना पड़ रहा है जिसका नुकसान उसे आगामी टेस्ट सीरीज में उठाना पड़ सकता है। खिलाड़ियों की कमी के चलते ऑकलैंड में एक ऐसा दुर्लभ नजारा देखने को मिला जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

और पढ़ें: IND vs NZ: ओवल में बीमारी के चलते 3 कीवी गेंदबाज बाहर, वापस लौटा बड़ा खिलाड़ी

खिलाड़ियों के चोट और बीमारी से जूझ रही टीम को ऑकलैंड में खेले गये दूसरे मैच में उस वक्त बड़ा झटका लगा जब टीम के तेज गेंदबाज मिशेल सैंटनर चोटिल होकर मैदान से बाहर गये।

और पढ़ें: IND vs NZ: शार्दुल ठाकुर ने बताया ओवल में कैसे वापसी करेगी भारतीय टीम, यह है जीत का प्लान

खिलाड़ियों की कमी के चलते मैदान पर उतरे सहायक कोच

ऑकलैंड में खेल जा रहे मैच में जब कीवी टीम गेंदबाजी कर रही थी तो पारी के 37वें ओवर में मिशेल सैंटनर के पेट में दर्द हुआ जिसके चलते उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इस समय खिलड़ियों की चोट से जूझ रही कीवी टीम को सबस्टिट्यूट फील्डर की कमी से जूझना पड़ा जिसके चलते टीम के असिस्टैंट कोच ल्यूक रोंची मैदान पर कीवी जर्सी पहनकर फील्डिंग करने उतरे।

सैंटनर के जाने पर स्कॉट कुगेलिन को सबस्टीट्यूट फील्डर के तौर पर उतरना था लेकिन बुखार से पीड़ित होने के चलते खुद रोंची को जर्सी पहननी पड़ी।

फैन्स ने आईसीसी की पॉलिसी पर उठाये सवाल

मैदान पर कीवी टीम के असिस्टेंट कोच ल्यूक रोंची को फील्डिंग करता देख फैन्स काफी हैरान हो गये। इतना ही नहीं इस बात से कुछ फैन्स काफी नाराज हो गये और इस पर आपत्ति जताते हुए आईसीसी की पॉलिसी पर सवाल खड़े कर दिये। फैन्स ने ट्विटर के जरिये आईसीसी से सवाल करते हुए कहा कि क्या फील्डिंग कोच का सबस्टि्यूट के तौर पर मैदान पर उतरना जायज है। क्या यह नियमों के अनुरूप है यह खिलाफ है।

कुछ फैन्स ने आईसीसी से सवाल करते हुए पूछा कि क्या इस बात को लेकर आईसीसी कीवी टीम पर जुर्माना लगायेगी।

पहले भी खिलाड़ियों की कमी के चलते कोच ने की है फील्डिंग

पहले भी खिलाड़ियों की कमी के चलते कोच ने की है फील्डिंग

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है, जब खिलाड़ियों की कमी की वजह से कोच ने फील्डिंग की है। आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के प्रैक्टिस मैच में इंग्लैंड के खिलाड़ियों को चोटिल होने से बचाने को फील्डिंग के लिए कोच कोलिंगवुड भी मैदान पर उतरे थे।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज के आखिरी मैच के लिये कीवी टीम ने टीम में 2 अहम बदलाव करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की टीम इस वक्त अपने खिलाड़ियों की चोट से काफी परेशान है। मंगलवार को बे-ओवल के मैदान पर होने वाले सीरीज के आखिरी मैच के लिये कीवी टीम ने अपने स्पिन गेंदबाज ईश सोढी और बल्लेबाज ब्लेयर टिकनर को फिर से शामिल करने का फैसला किया है।

Story first published: Tuesday, February 11, 2020, 12:15 [IST]
Other articles published on Feb 11, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+