
ओवल में इन 3 खिलाड़ियों के खेलने पर संदेह
कीवी टीम के अहम गेंदबाज मिशेल सैंटनर और टिम साउदी पेट की बीमारी से पीड़ित चल रहे हैं जबकि तेज गेंदबाज स्कॉट कुगेलिजन को वायरल फीवर ने जकड़ रखा है। भारत के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में इन खिलाड़ियों के खेलने को लेकर अभी भी तस्वीर साफ नहीं है जिसे देखते हुए कीवी टीम ने दोनों खिलाड़ियों को वापस बुलाने का फैसला किया है।

बीमार होने के बावजूद साउदी ने खेला था दूसरा वनडे
वहीं रिपोर्ट के अनुसार टिम साउथी की तबियत ऑकलैंड में खेले गये दूसरे वनडे मैच के दौरान भी खराब थी। हालांकि बावजूद इसके वह मैच में खेले थे और कप्तान विराट कोहली का अहम विकेट भी झटका था। इन सबके अलावा टीम के कप्तान केन विलियमसन कंधे की चोट के चलते लगातार मैच नहीं खेल पा रहे हैं।
केन विलियमसन को टी20 सीरीज के तीसरे मैच के दौरान कंधे में चोट लगी थी जिसके चलते वह आखिरी 2 टी20 मैच और वनडे सीरीज में नहीं खेल पाये हैं। भारत के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच में वह वापसी कर सकते हैं।
तीसरे मैच से पहले हेड कोच ने केन विलियमसन की हेल्थ पर अपडेट देते हुए कहा कि वह पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं और आखिरी मैच के लिये टीम में वापसी कर सकते हैं।

भारत का सूपड़ा साफ करने उतरेगी कीवी टीम
टी20 सीरीज में 5-0 से सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में निराश किया है। भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की कमी साफ खलती नजर आ रही है। वनडे सीरीज के पहले दोनों मुकाबलों में कीवी टीम ने भारत को हराया है और 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
ऐसे में कीवी टीम के कार्यकारी कप्तान टॉम लैथम ने कहा था कि वह आखिरी मैच में भारत को हराकर इसे 3-0 करना चाहेंगे, जबकि विराट कोहली ने कहा कि सीरीज में पहले ही हार मिलने की वजह से आखिरी मैच में उनकी टीम और खुल के खेलेगी और बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकती है।
वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications
