For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC नॉकआउट मैचों में फेल होती है टीम इंडिया, दीप दासगुप्ता ने दिए उदाहरण

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहली बार आईसीसी विश्व कप का फाइनल अगले महीने 18 से 22 जून के बीच साउथेम्प्टन में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम के पास विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह हैं। भारत के पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता ने बताया है कि भारतीय टीम पिछले कुछ सालों से ICC के नॉकआउट दौर में संघर्ष कर रही है।

दासगुप्ता ने कही गंभीर बात

दासगुप्ता ने कही गंभीर बात

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर दीप दासगुप्ता इस समय एक जाने-माने कमेंटेटर हैं। उन्होंने एक समाचार चैनल से कहा, "आप आंकड़ों की अनदेखी नहीं कर सकते। हर कोई टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज से महत्वपूर्ण मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद करता है। इसमें वे अक्सर असफल हो जाते हैं। लेकिन उन्हें इन बातों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। ऐसे मैचों में दबाव होता है। मैंने इन खिलाड़ियों से इस बारे में बात नहीं की है। लेकिन ये सच है कि उन्होंने अच्छा नहीं किया।"

भारतीय टीम ने अपना आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में जीता था। एमएस धोनी तब भारतीय टीम के कप्तान थे। उसके बाद भारतीय टीम 2015 विश्व कप और 2016 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में और 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में हार गई।

दिए उदाहरण

दिए उदाहरण

दासगुप्ता ने 2019 में हुए वनडे विश्व कप में भारत की सेमीफाइनल में मिली हार का जिक्र करते हुए उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, ''न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल की बात करें तो मेरा मानना कि भारत को वो मैच जीतना चाहिए था। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच की वह नो बॉल, उसके बार में तो चर्चा ही ना करें तो ठीक है। उस नोबॉल के बारे में हम काफी बात कर चुके हैं। फिर 2016 टी20 विश्व का सेमीफाइनल वेस्टइंडीज के खिलाफ जो हार मिली। हमें उस सभी मैचों की हार पर नजर डालनी होगी, मैं यह नहीं कह रहा हूं कि टीम इंडिया चोकर्स है।'' उन्होंने आगे कहा कि टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल भारत का अगला बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट है। इसको लेकर उन्होंने कहा, ''यह जिम्मेदारी कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ियों पर होगी कि वे इस मौके को हाथ से ना जाने दें और पहली टेस्ट चैंपियनशिप ट्रॉफी को घर लाने के लिए कोशिश करें।''

BCCI उठा रहा है सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के क्वारेंटाइन का खर्च, CA चीफ ने किया खुलासा

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम:

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम:

विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह। इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव।

Story first published: Tuesday, May 18, 2021, 18:26 [IST]
Other articles published on May 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+