
टोंक के रहने वाले हैं खलील अहमद
खब्बू तेज गेंदबाज खलील अहमद राजस्थान के टोंक के रहने वाले हैं। खलील पर दोहरा भरोसा जताया गया है। इन्हें टी-20 के साथ ही वन-डे फार्मेट में भी मौका दिया गया है। खलील अब तक 8 टी-20 और 9 वन-डे मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं। पिछली बार आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने खलील को तीन करोड़ रुपए में खरीदा था। खलील ने कई बार अपनी धारदार बॉलिंग से सिलेक्टर्स का ध्यान खींचा है। खलील विश्वकप 2019 के दौरान टीम इंडिया के रिजर्व गेंदबाज के रूप में शामिल थे।
रोहित शर्मा ने अनोखे अंदाज में दी युजवेंद्र चहल को जन्मदिन की बधाई

बीकानेर का प्रतिनिधित्व करते हैं दीपक चाहर
क्रिकेट जगत में दीपक चाहर भी कोई नया नाम नहीं है। भारतीय टीम के लिए टी-20 और वन-डे खेल चुके दीपक चाहर मूलरूप से उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले हैं। राजस्थान में रणजी खेलते हैं और बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। रणजी के अलावा दीपक चाहर आईपीएल में भी जलवा दिखा चुके हैं। इनको चेन्नई सुपर किंग्स ने 90 लाख रुपए में खरीदा था। राहुल चाहर इनके चाचा का लड़का है।

राहुल चाहर भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में करते थे प्रैक्टिस
21 वर्षीय लेग स्पीनर राहुल चाहर की गेंदबाजी भी कमाल की है। पहली बार भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं। आईपीएल में मुबंई इंडियंस के खिलाड़ी के रूप में धमाल मचा चुके हैं। मुबंई इंडियंस ने इन्हें आईपीएल में 1.90 करोड़ रुपए में खरीदा था। तब राहुल ने 13 मैचों में 13 विकेट लिए थे। राहुल धौलपुर का प्रतिनिधित्व करते हैं। राहुल एक ही ओवर में गुगली फिलीपर, स्टार्टर, लेग स्पिन, स्ट्रेट और सिंपल रिपन जैसी छह प्रकार की गेंद डालने में माहिर हैं।


Click it and Unblock the Notifications
