For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टेस्ट के बाद अब वनडे में 20 साल पुरानी 'बेइज्जती' का बदला लेगी विराट ब्रिगेड?

टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका का 3-0 से सफाया करने के बाद विराट एंड कंपनी की निगाहें रविवार से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप करने पर होंगी।

कोलंबो। टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका का 3-0 से सफाया करने के बाद विराट एंड कंपनी की निगाहें रविवार से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप करने पर होंगी। गौरतलब है कि टीम इंडिया अपने 85 साल के टेस्ट इतिहास में विदेशी धरती पर पहली बार तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। अपनी शानदार लय में चल रही टीम इंडिया के पास अब वनडे में भी श्रीलंका का सफाया करने का मौका है।

दरअसल टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ 5-0 से सीरीज जीतकर 20 साल पुरानी बेइज्जती का बदला लेना चाहेंगी। आपको बता दें कि यह टीम इंडिया का आठवां श्रीलंका का दौरा है और आज तक टीम इंडिया एक बार भी वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं कर सकी है। लेकिन अब से 20 साल पहले 1997 में पहली बार श्रीलंका ने भारत का वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ किया था। श्रीलंका ने इस सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।

इसे भी पढ़ेंः- INDvSL Preview: वर्ल्डकप 2019 में 'क्वालीफाई' करने के लिए हर जोर आजमाएगी श्रीलंका

अब जबरदस्त फॉर्म में चल रही भारतीय टीम के पास इतिहास दोहराने का मौका है। अब तक कोई भारतीय कप्तान श्रीलंका में क्लीन स्वीप नहीं कर पाया है। भारत और श्रीलंका ने श्रीलंका में अब तक 7 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली हैं, जिसमें से 3 सीरीज भारत के नाम रही हैं तो 2 में श्रीलंका ने बाजी मारी है। 2 सीरीज बराबरी पर छूटी थी। रविवार से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में श्रीलंका भी हर हाल में मैच जीतना चाहेंगी क्योंकि उसे 2019 वर्ल्डकप में सीधे एंट्री चाहिए तो कम से कम दो मैच हर हाल में जीतने होंगे। ऐसे में नंबर तीन और नंबर आठ में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+