Video: फैन ने की रोहित शर्मा को चूमने की कोशिश, युजवेंद्र चहल ने की खिंचाई तो रितिका ने दिया जवाब
नई दिल्ली। एशिया कप में भारत के कप्तान रहे रोहित शर्मा हाल ही में टेस्ट टीम से बाहर हैं। ऐसे में रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में खेलकर आगामी सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। मुंबई के लिए खेल रहे रोहित शर्मा ने क्वार्टर फाइनल में अच्छा प्रदर्शन किया और 33 रन बनाए। मुंबई की टीम ने ये मैच 9 विकेट से जीता।इस मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि जिसे देखकर लोगों हैरान रह गए।दरअसलमैच खत्म होने के बाद एक फैन मैदान पर घुस आया। रोहित शर्मा जब मैदान से बाहर जा रहे थे तो उस फैन ने रोहित के पैर छुए वह इतने पर ही नहीं माना उसने रोहित को एक गाल पर किस किया और वह दूसरे गाल पर रोहित किस करने वाला ही था कि रोहित ने बचते हुए उससे दूर हट गए। इसके बाद ये फैन झूमते हुए वापस स्टैंड्स में चला गया।सुरक्षाकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी कि कोई शख्स स्टेडियम में पहुंच गया है।
@Ateet_Sharma @manoj_dimri @vikrantgupta73 Rohit Sharma Fan In Vijay Hazare trophy pic.twitter.com/GGv6ehPvWb
— Abhinav Rai (@Abhinav9560) October 15, 2018

रितिका सजदेह ने युजवेंद्र चहल को किया टैग:
रोहित शर्मा को किस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।इस खबर को अखबार में भी प्रकाशित किया गया है।इस खबर को रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए युजवेंद्र चहल को टैग किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'अब हम दोनों के लिए चुनौती खड़ी हो गई है।'

यजुवेंद्र का जवाब:
रितिका के इस पोस्ट पर यजुवेंद्र ने जवाब दिया है।उन्होंने लिखा, 'भाभी ये क्या हो रहा है, ये क्या हो रहा है। बता दें कि रितिका और युजवेंद्र की अक्सर ऐसी मीठी नोकझोंक होती रहती है।
INDvWI : जब अंपायर इयान गुल्ड ने जेसन होल्डर से 'गलती' के लिए मांगी माफी

यह तीसरी घटना:
बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन जब टीम इंडिया फील्डिंग कर रही थी तब एक दर्शक सुरक्षा घेरे को तोड़कर स्टेडियम में घुस आया और विराट कोहली को गले लगाने की कोशिश की थी। हाल के दिनों में मैदान में फैंस की घुसपैठ की ये तीसरी घटना है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान विराट कोहली के साथ ऐसा दो बार हो चुका है और अब रोहित शर्मा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। ऐसे में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
