Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

USA vs NEP: नेपाल के 15 साल के खिलाड़ी ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। दुनिया में क्रिकेट के कीर्तिमान में रिकॉर्डों की झड़ी लगाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को नेपाल के एक युवा क्रिकेटर ने तोड़ दिया है। नेपाल के इस युवा क्रिकेटर का नाम है कुशल मल्ला जिसने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 में यूएसए के खिलाफ मैच में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ कर नया रिकॉर्ड बनाया।

और पढ़ें: U19 CWC: फाइनल मैच में बारिश बन सकती है विलेन, जानें कैसे होगा विजेता का फैसला

कुशल मल्ला ने यूएसए के खिलाफ खेलते हुए 51 गेंद में 50 रन की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाये। इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर के सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और सबसे युवा खिलाड़ी बन गये जिसने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाया।

और पढ़ें: U19 CWC: इन 5 खिलाड़ियों के दम पर भारत बनेगा चैम्पियन, जानें कैसा रहा है अब तक का सफर

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बने

युवा क्रिकेटर कुशल मल्ला ने यूएस के खिलाफ 15 साल 340 दिनों की उम्र में अर्धशतक लगाकर नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस मामले में उन्होंने अपने ही देश के रोहित पोंडैल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने पिछले साल यूएई के खिलाफ खेलते हुए 16 वर्ष 146 दिनों की उम्र में 55 रन बनाए थे। कुशल मल्ला ने इस मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

तीसरे नंबर पर पहुंच गया है सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

तीसरे नंबर पर पहुंच गया है सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

कुशल मल्ला ने 15 वर्ष और 340 दिनों की उम्र में अमेरिका के खिलाफ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में 16 साल और 213 दिन की उम्र में 59 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने 16 साल 217 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया था।

यूएसए को हरा नेपाल ने जीता मैच

यूएसए को हरा नेपाल ने जीता मैच

कुशल मल्ला ने 51 गेंदों पर 50 रन बनाए। उनके रनों की बदौलत नेपाल मैच जीत सका। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाये और रनों का पीछा करते हुए 155 रन बना पाई और 35 रन से जीत हासिल की। कुशल मल्ला ने यह पारी उस वक्त खेली जब नेपाल की टीम 46 रन पर 5 विकेट खो चुके थे।

Story first published: Sunday, February 9, 2020, 13:03 [IST]
Other articles published on Feb 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+