IND vs NZ: ऑकलैंड में हार के साथ भारत ने बनाया वनडे इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच को कीवी टीम ने जीत कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ईडन पार्क में खेले गये इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी बिखरी हुई नजर आई, हालांकि श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा और नवदीप सैनी ने काफी संघर्ष किया लेकिन मैच बचा पाने में नाकाम रहे और 22 रन से हार गये। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कीवी टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया।
और पढ़ें: U19 World Cup: क्या फाइनल मुकाबले में फिर दिखेगा एशिया कप का रोमांच, जब 5 रन से जीती भारतीय टीम
न्यूजीलैंड ने मार्टिन गुप्टिल (79) और रॉस टेलर (नाबाद 73) की पारियों की मदद से भारत के सामने 274 रनों का लक्ष्य रखा हालांकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम महज 48.3 ओवरों में 251 रन पर ढेर हो गई और 22 रन से मैच हार गई। इस हार के साथ भारतीय टीम ने एक बड़ा अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जिसे वह कभी याद नहीं रखना चाहेगी। आइये एक नजर डालते हैं।
और पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी ने BBL में रचा इतिहास, रिकॉर्ड तोड़ ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

वनडे इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड भारत के नाम
भारतीय टीम के लिये ऑकलैंड में दिन काफी संघर्षपूर्ण रहा। जैसे ही विराट सेना को कीवी टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा वैसे ही उसके नाम वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड हो गया। भारतीय टीम वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गई है।
इस लिस्ट में भारतीय टीम 423 हार के साथ टॉप पर है जबकि 421 हार के साथ श्रीलंका की टीम दूसरे नंबर पर है। पाकिस्तान की टीम इस लिस्ट में 413 हार के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है। वेस्टइंडीज 378 हार के साथ चौथे और न्यूजीलैंड 373 हार के साथ पांचवे नंबर पर काबिज है।

हार के बावजूद खुश हैं विराट कोहली
मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मुकाबले फैंस के लिए काफी रोमांचक रहे। भारतीय कप्तान अपनी टीम के लोअर मिडल क्लास बल्लेबाजों से काफी प्रभावित नजर आए। कोहली ने कहा कि जिस तरह हमने मैच खत्म किया वह बहुत अच्छा रहा।
कोहली ने कहा, 'दो अच्छे मुकाबले हुए और बेशक प्रशंसकों के लिए ये मैच बहुत अच्छे रहे।'
सैनी की बल्लेबाजी के बारे में उन्होंने कहा, 'हम नहीं जानते थे कि सैनी इतनी अच्छी बल्लेबाजी कर सकते थे, तो अगर लोअर ऑर्डर इतनी अच्छी बल्लेबाजी कर सकता है इससे मिडल ऑर्डर और टॉप ऑर्डर को भी प्रेरणा मिलती है।'

कीवी टीम पर ICC ने लगाया जुर्माना
वहीं पिछले 3 मैचों से लगातार आईसीसी की ओर से जुर्माना झेलने वाली भारतीय टीम को ऑकलैंड में राहत मिली, हालांकि आईसीसी ने इस बार जुर्माने की पर्ची कीवी टीम के नाम काट दी। आईसीसी ने स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी करने के चलते मैच फिक्सिंग का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया।
आईसीसी की ओर से जारी किये गये बयान में साफ किया गया है कि मैच रेफरी क्रिस ब्राड ने टॉम लैथम की टीम पर यह जुर्माना इस लिये लगाया क्योंकि टीम ने निर्धारित समय में तीन ओवर कम गेंदबाजी की थी। न्यूनतम ओवर गति से संबंधित खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आचार संहिता के नियम 2.22 के अनुसार खिलाड़ियों पर उनकी टीम के निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने के लिए 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया जाता है।
न्यूजीलैंड के कप्तान लैथम ने प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
