
डार्सी शॉर्ट को पीछे छोड़ नंबर 1 बने मार्कस स्टॉयनिस
अपनी इस पारी के साथ मार्कस स्टॉयनिस बिग बैश लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं, हालांकि अभी भी फाइनल मैच को खेला जाना बाकी है। बीबीएल के इस सीजन में अब तक मार्कस स्टायनिस 695 रन बना चुके हैं। उन्होंने साल 2018 में होबार्ट हरिकेंस के सलामी बल्लेबाज डार्सी शॉर्ट के सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। डार्सी शॉर्ट ने 637 रन बनाये थे। मार्कस स्टॉयनिस ने 6 अर्धशतक और 1 शतक के साथ 16 मैचों में 57.91 की औसत से 695 रन बना चुका है।

बिग बैश लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने
इतना ही नहीं मार्कस स्टॉयनिस बिग बैश लीग टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गये हैं। उन्होंने बिग बैश लीग के करियर में खेले गये 60 मैचों में 1731 रन बना लिये हैं। इसके लिये उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के पुरस्कार के लिये चुना जा चुका हैं। लीग स्टेज के खत्म होने पर ही मार्कस को 26 वोट के साथ आधिकारिक रूप से 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना जा चुका है।

आईपीएल नीलामी के पहले राउंड में नहीं मिला था खरीदार
बिग बैश लीग के इस सीजन में सिडनी सिक्सर्स के ऑल राउंडर टॉम कुरैन और तीसरे स्थान पर रहने वाले एलेक्स हेल्स को मार्कस स्टॉयनिस के बाद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिये सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। बीबीएल 2019-20 का फाइनल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार को मेलबर्न स्टार्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेला जाना है।
बता दें कि मार्कस स्टॉयनिस को आईपीएल 2020 की नीलामी के पहले राउंड की नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था, लेकिन दूसरे राउंड की नीलामी में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 4.80 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा है।


Click it and Unblock the Notifications
