पाक टीम में कलह! सीनियर खिलाड़ियों को कप्तान से दूर रहने का निर्देश
कराची, 13 जून: चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में बड़ा उलफेर करते हुए सेमीफाइनल तक पहुंची पाकिस्तान की टीम पर साफ दबाव नजर आ रहा है। इसका ताजा उदाहरण खुद उसके टीम मैनेजमेंट ने पेश किया है। जी हां, दरअसल मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तानी टीम की तरफ से खेल रहे सीनियर खिलाड़ियों को निर्देश दिया गया है कि वे कप्तान सरफराज अहमद को कोई भी गैर-जरूरी या अनचाही सलाह न दें। जितना हो सके उतना उन से रहें।
कप्तान न कहे तब तक दूर रहें सीनियर खिलाड़ी
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद हाफिज ने कार्डिफ में मीडिया से बात करते हुए यह खुलासा किया। उन्होंने कहा कि सीनियरों को कप्तान सरफराज को सलाह नहीं देने के लिए कहा गया है। हफीज ने कहा, "तथ्य यह है कि जब वकार यूनुस हमारे मुख्य कोच थे तब यह एक नीतिगत फैसला लिया गया था। उस समय यह तय किया गया था कि केवल कप्तान और मुख्य कोच टीम के चयन और रणनीतियों के बारे में निर्णय लेंगे। वरिष्ठ खिलाड़ी तब तक कोई भी इनपुट नहीं देंगे जब तक कि खुद कप्तान किसी की सलाह के उनसे न कहें।"
खुद से फैसला करें सरफराज
वहीं पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के मुताबिक हेड कोच मिकी आर्थर ने खिलाड़ियों को निर्देश दिया था कि वे सरफराज को कोई सलाह या सुझाव न दें और यदि आवश्यक हो तो वह (सरफराज) खुद ही फैसला करे। हालांकि हफीज ने कहा है कि ये फैसला वकार युनुस के समय ही ले लिया गया था ताकि कप्तान खुद को स्वतंत्र महसूस कर सके। अपने पहले मैच में भारत के हाथों 124 रनों की करारी हार के बाद पाकिस्तान की मीडिया ने सरफराज अहमद की जमकर आलोचना की थी। कयास तभी से लगाए जा रहे थे कि पाकिस्तानी टीम में बड़ा बदलाव होने वाला है। भारत के खिलाफ मैच में हारने के बाद कहा गया था सरफराज ने सही फैसले नहीं लिए हैं।
'कोच की सलाह लेने के बजाए खुद से ले फैेंसले'
यहां तक कि सरफराज के सलाहकार ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले उनसे कहा था कि वह हमेशा अपने कोच को सुनने के बजाय खुद से अपने निर्णय लेना शुरू करें। श्रीलंका के खिलाफ मैच के साथ अपना 250वां वनडे मैच खेलने वाले हफीज और शोएब मलिक पाक टीम में दो वरिष्ठ खिलाड़ी हैं। हालांकि हफीज अपने कप्तान सरफराज का बचाव करते रहे हैं। आपको बता दें कि लीग मैच में श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। अब उसका मुकाबला 14 तारीख को मेजबान इंग्लैंड से है।
पढ़ेंः- Preview: पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम में कौन किस पर भारी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
