धर्मशाला। अगले महीने की 2 तारीख से साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया इस समय जमकर प्रयास कर रही है। टीम अपने आपको बूटअप करने के लिए इस समय धर्मशाला पहुंची है। जहां वो बूट कैंप का हिस्सा बनेगी।
धर्मशाला पहुंचने पर टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शेयर की। इसमें वो साथी क्रिकेटर मोहित शर्मा के साथ टीम बस में बैठे नजर आ रहे हैं।
Visited the new @chisel_india gym at Bangalore yesterday. Incredible to see the hard work put by the team. #NeverStop pic.twitter.com/RG0k2kssTv
— Virat Kohli (@imVkohli) September 26, 2015 टीम इंडिया का यह कैंप मात्र दो दिन का है, टीवी चैनलों की माने तो यह आइडिया टीम इंडिया के डायरेक्टर रविशास्त्री का है जिनके कहने कर टीम इंडिया को आर्मी जैसी ट्रेनिंग दी जा रही है। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के चित्त को शांत और उनके अंदर धैर्य को बढ़ाना है।
देखें विराट कोहली की इंस्टाग्राम की सारी फोटो