नई दिल्ली। इसमें किसी को शक नहीं कि विराट कोहली आज क्रिकेट की दुनिया के जगमगाते सितारे हैं लेकिन जरूरी नहीं कि उनकी हर बात सही हो इसलिए वो लोगों के निशाने पर भी जल्दी ही आ जाते हैं।
अगर रोमांटिक क्रिकेट फिल्म बनें तो टीम इंडिया के ये सितारे निभायेंगे अहम रोल
एक बार फिर से विराट कोहली ने भारत में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसके कारण लोगों ने उन्हीं को कोसना शुरू कर दिया।
I’m playing! Are you? https://t.co/00mUFGhZmZ
— sachin tendulkar (@sachin_rt) September 12, 2015 दरअसल कोहली आईपीटीएल (इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग) टीम यूएई रॉयल्स के को-ऑनर बने हैं। जिसके कारण सचिन तेंदुलकर ने एक ट्वीट किया कि 'हैलो, विराट कोहली, मैं खेलना चाहता हूं...!' जिसे जवाब में विराट ने ट्वीट किया कि 'मैं आश्वस्त नहीं कि आपके पास आवश्यक योग्यता है, सचिन पाजी...।'
Not sure you have what it takes @sachin_rt paaji!
— Virat Kohli (@imVkohli) September 11, 2015 बस इसके बाद क्या था, लोगों की त्योरियां विराट को लेकर चढ़ गईं और वो गुस्से में विराट कोहली को लेकर ट्वीट पर ट्वीट करने लगे। सचिन के फैंस बुरी तरह से विराट कोहली पर बरसने लगे। लेकिन विराट कोहली की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा बल्कि इस बवाल के बाद उन्होंने फेसबुक पर पूछा, 'मेरे हिसाब से तो सचिन किसी बंधन में तो हैं नहीं। आप क्या सोचते हैं?'
Virat Kohli thinks Sachin Tendulkar is not cut out for something. What do you think it is?
Posted by Virat Kohli onFriday, September 11, 2015
जिसके बाद जो लोग विराट कोहली को ट्विटर पर कोस रहे थे वो सभी लोग फेसबुक पर उन्हें कोसने लगे।