For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इन दिग्गजों की एंट्री के बाद टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ चयन की रेस हुई रोमांचक

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच पद पर रवि शास्त्री की नियुक्ति के बाद अब सबकी नजरें सपोर्ट स्टाफ के सेलेक्शन पर टिक गईं हैं। हेड कोच की तरह ही टीम इंडिया के पूरे सपोर्ट स्टाफ के लिए भी अनेकों आवेदन आए हैं। फिलहाल बल्लेबाज कोच के तौर पर संजय बांगर, गेंदबाज कोच पद पर भरत अरुण और फील्डिंग कोच पर आर. श्रीधर काम कर रहे हैं। अगर इन पदों पर हेड कोच रवि शास्त्री के रुख की बात की जाए तो वे पुराने स्टाफ को ही बरकरार रखने के पक्ष में हैं लेकिन माना जा रहा है संजय बांगर की विदाई होनी लगभग तय है। खास बात यह है कि बैटिंग कोच के लिए सबसे ज्यादा आवेदन बीसीसीआई के पास आए हैं।

बल्लेबाजी कोच पद के लिए आए काफी आवेदन

बल्लेबाजी कोच पद के लिए आए काफी आवेदन

भारत के पूर्व बल्लेबाज विक्रम राठौर ने भी बल्लेबाजी कोच पद के लिए आवेदन किया है। उनका इंटरव्यू सोमवार को एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयन समिति ने लिया है। उनके अलावा मुंबई के कोच प्रवीण आमरे और हेड कोच पद के आवेदक रहे लालचंद राजपूत ने ने भी इसी पद के लिए इंटरव्यू दिया है। इस पद के लिए अन्य आवेदकों में भारत के पूर्व बल्लेबाज ऋषिकेश कानितकर, अमोल मजूमदार, सीतांशू कोटक और मिथुन मन्हास भी हैं।

इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल-

इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल-

गेंदबाजी कोच की बात की जाए तो इसमें वेंकटेश प्रसाद, अमित भंडारी, पारस महाम्ब्रे और सुब्रतो बेनर्जी भी अपने प्रेजेंटेशन दे चुके हैं। खबरों के मुताबिक इन सभी आवेदकों से चयन समिति ने पूछा है कि वे भारतीय क्रिकेट को किस तरह से आगे लेकर जाएंगे, इसमें क्या चुनौतियां आ सकती हैं और वे टीम की परफारमेंस को किस तरह से सुधार सकते हैं। मौजूदा कोचिंग स्टाफ यानी संजय बांगर, भरत अरुण और आर श्रीधर मंगलवार को अपना इंटरव्यू देंगे। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं कि चयन समिति अंतिम फैसला लेने में कुछ अतिरिक्त समय ले सकती है। माना जा रहा है कि सपोर्ट स्टाफ के लिए फैसला गुरुवार तक आ सकता है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट ने घोषित किए सालाना अवार्ड, जेसन होल्डर के नाम हुई बड़ी उपलब्धि

दांव पर लगा मौजूदा दिग्गजों का पद-

दांव पर लगा मौजूदा दिग्गजों का पद-

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही कपिल देव की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति ने रवि शास्त्री की हेड कोच पद पर दोबारा नियुक्ति की थी। इस समिति में कपिल के अलावा शांता रंगास्वामी और पूर्व भारतीय कोच अंशुमन गायकवाड़ भी थे। फिलहाल जो चयन समिति टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ का इंटरव्यू ले रही है उसमे एमएसके प्रसाद के अलावा सरनदीप सिंह, जतिन प्रांजपे और गगन खोड़ा शामिल हैं। फिलहाल समिति के एक अन्य सदस्य देवांग गांधी वेस्टइंडीज के साथ टीम में बने हुए हैं।

Story first published: Tuesday, August 20, 2019, 11:51 [IST]
Other articles published on Aug 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+