बैंगलुरू। टीम इंडिया के नये नये हेड कोच अनिल कुंबले ने आते ही ये जता दिया कि वो नई सोच और नये पैटर्न पर भरोसा करते हैं। ऊर्जावान तो वो हैं ही लेकिन उनमें जोश के साथ-साथ होश भी है और फन भी जिसका खूबसूरत उदाहऱण है कुंबले का प्रैक्टिस सेशन।
वेस्टइंडीज टूर के लिए अभ्यास सत्र में जुटी टीम इंडिया को कुंबले ने नये तरीके से प्रैक्टिस करायी जिसमें शामिल होने के लिए टीम इंडिया के सीमित ओवरों के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी और जूनियर टीम के कोच राहुल द्रविड़ को स्पेशल निमंत्रण भेजा गया था। जिसका मान रखते हुए दोनों ही दिग्गज इस नये सत्र में शामिल हुए और भरपूर इंज्वाय किया। इस दौरान टीम के फ्यूचर मैप पर मीटिंग भी हुई।
इस प्रैक्टिस सेशन में नेट पर पसीना बहाने के अलावा योगाअभ्यास और म्यूजिक सेशन भी रखा गया, जिसके तहत टीम के सभी खिलाड़ियों ने ड्रम बजाये।।
खिलाड़ियों के लिए इस तरह का सेशन पहली बार रखा गया है। इस सेशन को प्लेयर्स ने पसंद किया जिसका प्रमाण मिलता है बीसीसीआई के ट्विटर अकाउंट से जहां पर इस सेशन की तस्वीरें शेयर हुई हैं।
यही नही टीम में दोस्ताना माहौल रखने के लिए कुंबले ने टीम बॉन्डिंग सेशन स्टार्ट किया है। अब टीम में खिलाड़ियों की जोड़ी बना दी गई है जिसे कि 'फ्रेंडशिप प्रोग्राम' कहा जा रहा है। इसके तहत स्टुअर्ट बिन्नी और रोहित शर्मा और विराट कोहली-भुवनेश्वर की जोड़ी बनी है।
आप भी देखिये ये मस्त तस्वीरें और वीडियो..
COMING UP - #TeamIndia bonding session full video on https://t.co/CPALMFZaWL #MustWatch pic.twitter.com/gRVZFOZjL4
— BCCI (@BCCI) 4 July 2016
#TeamIndia bonding session pic.twitter.com/39Nt6kyBlC
— BCCI (@BCCI) 3 July 2016
COMING UP NOW - #TeamIndia @msdhoni @imVkohli @anilkumble1074 @Thevasundhara pic.twitter.com/do3RnwUtKx
— BCCI (@BCCI) 3 July 2016