धोनी ब्रिगेड को चेन्नई वनडे जीतना ही होगा वरना....
चेन्नई| आज भारत और अफ्रीका के बीच चौथा एकदिवसीय एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम स्टेडियम में खेला जायेगा। अगर भारत को सीरीज बचानी है तो उसे हर हाल में आज का मैच जीतना होगा।
मालूम हो कि पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका 2-1 से अहम बढ़त ले चुका है और यदि वे चेन्नई एकदिवसीय जीत जाते हैं तो सीरीज पर उनका कब्जा हो जाएगा।
आज होगी करो या मरो की स्थिति
बैटिंग आर्डर को लेकर बुरी तरह से जूझ रही टीम इंडिया को आज हर चैलेंज का सामना बखूबी करना होगा नहीं तो टी20 की तरह इंडिया अपनी धरती पर वनडे मैचों की सीरीज भी हार जायेगी।
गुरकीरत मान को मिल सकता है मौका
आज के मैच में हर किसी की नजर शिखर धवन, विराट कोहली और सुरेश रैना पर होगी जिनसे बढ़िया खेल की उम्मीद की जा रही है। ते वहीं बॉलर अमित मिश्रा के ऊपर एफआईआर होने के कारण वो आज का मैच नहीं खेलेंगे , हो सकता है कि उनकी जगह गुरकीरत मान को मौका मिल जाये या ऐसा भी संभव है कि हरभजन सिंह और अक्षर पटेल की स्पिन जोड़ी के मैच में रखें।
पॉल ड्यूमिनी चोटिल
दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका को ज्यां पॉल ड्यूमिनी के चोटिल हो हटने से बड़ा झटका लगा है। ड्यूमिनी की जगह टीम में शामिल किए गए डीन एल्गर के भारत देर से पहुंचने के कारण कप्तान अब्राहम डिविलियर्स आज के मैच में तेज गेंदबाज क्रिस मौरिस को शामिल कर सकते हैं। मैच का पूरा प्रेशर वास्तव में भारत पर ही होगा, जिसके लिए गुरुवार का मैच सीरीज में बने रहने के लिए करो या मरो वाला हो चुका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
