Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जो कारनामा सचिन ने 21 साल पहले किया था वो इस खिलाड़ी ने 9 छक्के लगाकर अब कर दिया

नई दिल्ली। मौजूदा रणजी सीजन में बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुकर का 21 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। शानदार फॉर्म में नजर आ रहे 22 साल के मुंबइया बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने तमिलनाडु के खिलाफ खेले जा रहे ग्रुप-सी मैच में शानदार शतक जमाया है। बता दें कि इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों वनडे अभ्यास मैचों में उनका बल्ला नहीं चल पाया था। तब उन्होंने 24 ओर 17 रन बनाए थे।

बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स मैदान पर खेले जा रहे मैच में श्रेयस अय्यर ने दूसरी पारी में सिर्फ 124 गेंदों में 138 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 ताबड़तोड़ छक्के जड़ दिए। हालांकि दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति में रन आउट होने से पहले अय्यर ने सचिन तेंदुलकर के 21 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दरअसल रणजी इतिहास में मुंबई की ओर से किसी पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में श्रेयस ने सचिन तेंदुलकर की बराबरी की है।

सचिन ने 1996 में भी रणजी मुकाबले के दौरान एक पारी में 9 छक्के लगाए थे। मुंबई की ओर से रणजी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड रवि शास्त्री के नाम है जिन्होंने 1985 में बड़ौदा के खिलाफ 123 गेंदों में नाबाद 200 रनों की पारी के दौरान 13 छक्के लगाए थे। बता दें कि उसी पारी के दौरान उन्होंने तिलक राज की गेंद पर एक ओवर की सभी छह गेंदों पर छह छक्के लगाए थे।

आपको बता दें श्रेयस अय्यर इन दिनों गजब की फॉर्म में हैं। अय्यर ने पिछली 14 पारियों में 4 अर्धशतक और 3 शतक जड़े हैं। द.अफ्रीका के दौरे पर गई इंडिया ए टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने नाबाद 140 रनों की पारी खेली। बता दें कि श्रेयस अय्यर को श्रीलंका के आगामी भारत दौरे के लिए टेस्ट टीम में चुना गया है। अय्यर अपनी बल्लेबाजी से कप्तान की पसंद बनने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए उन्हें टफ कंपटीशन का सामना करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ेंः- सभी दीवारें तोड़ शाहिद अफरीदी से मिलने 'सात समंदर' पार जा पहुंचे हरभजन सिंह, भावुक हुआ लाला

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+