'टीम में जगह बनानी है तो केएल राहुल की तरह अनुष्का से दोस्ती करो', क्रिकेटर को मिली सलाह
नई दिल्ली: कुछ दिनों पहले ही एक भारतीय क्रिकेटर ने नेशनल सेलेक्टर्स की नीतियों पर निशाना साधा है कि वे किस आधार पर भारत की ए टीम के खिलाड़ियों को चुनते हैं। उनका सवाल सीधा-सीधा एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयन समिति से था जिस पर उन्होंने पारदर्शिता बरतने की अपील की थी। ये क्रिकेटर थे सौराष्ट्र के विकेटकीपर शेल्डन जैकसन। जैकसन ने सवाल उठाया था कि रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट के फाइनलिस्ट होने के बावजूद भी सौराष्ट्र की टीम से कोई भी खिलाड़ी भारत ए के चयन के लिए नहीं चुना गया।

चयनकर्ताओं से पारदर्शिता बरतने की अपील-
जैक्सन, जिनको जैक्सी भी कहा जाता है, का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एवरेज 50 के आसपास का है। जैक्सन का स्पष्ट तौर पर मानना है कि छोटे शहर के खिलाड़ियों के साथ भेदभाव किया जाता है। कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की ओर खेल चुके इस आक्रामक बल्लेबाज ने चयनकर्ताओं से अपील की है कि वे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतें। इसी क्रम में उन्होंने कई ट्वीट किए थे जिसमें सवालों के साथ-साथ सौराष्ट्र की टीम के खिलाड़ियों के आंकड़े प्रस्तुत कर रहा था। अब एक यूजर ने जैक्सन के इसी ट्वीट पर एक ऐसा कमेंट किया है जो इस क्रिकेटर का काफी नागवार गुजरा है।
|
जैक्सन को मिली अनुष्का से दोस्ती करने की सलाह-
जैक्सन के इस ट्वीट पर सूर्या एडवोकेट नाम विंग नाम के अकाउंट से रिप्लाई दिया गया है। इस रिप्लाई में जैक्सन को सलाह दी गई है और टीम इंडिया में एंट्री का रास्ता भी बताया गया है। इस ट्वीट में कहा गया है- 'केएल राहुल की तरह से...तुम भी अनुष्का शर्मा के साथ दोस्ती करने की कोशिश करो।' इसका जवाब इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने खुद दिया है और उनके जवाब से साफ जाहिर है कि जैक्सन को यह बात काफी नागवार गुजरी है। उन्होंने ना केवल इस यूजर को लताड़ लगाई बल्कि क्रिकेटरों के परिवारों को भी इस मामले में ना घसीटने की भी नसीहत दे दी है।
बैटिंग कोच पद से हटाए जाने के बाद अपनी निराशा पर संजय बांगड़ ने दिया बयान
|
जैक्सन ने यूजर को लगाई लताड़-
जैक्सन ने जवाब देते हुए लिखा- 'सूर्या, प्लीज कुछ मैनर्स सीखो और ट्वीट करने से पहले सोचा करो। ये केएल राहुल और अनुष्का शर्मा के लिए काफी अपमानजनक है जिनका इस मामले से कोई लेना-देना ही नहीं है। क्रिकेट के मामलों से परिवारों को दूर रखो।' बता दें कि भारतीय टीम ए टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ सीरीज में व्यस्त है। पांच मैचों की वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद इस समय दोनों टीमों के बीच अनाधिकृत टेस्ट मैच चल रहा है जिसमें भारत ए का पलड़ा फिलहाल भारी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
