महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरों ने पिछले दिनों काफी चर्चाएं बटोरी थी हालांकि इस तरह की सभी खबरें एक अफवाह साबित हुई और धोनी ने अभी अपने संन्यास की घोषणा नहीं की है। इसी बीच धोनी को लेकर भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का भी बयान आया जिसमें उन्होंने बताया कि धोनी ने अभी ऐसी कोई भी अपडेट नहीं दी है। उसके बाद धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी आईपीएल टीम ने भी तमाम खबरों का खंडन किया। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम धोनी के बिना एक और टी-20 सीरीज खेलने के लिए धर्मशाला पहुंच चुकी है और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने धोनी के बारे में बात की है।

'अनुभव का कोई विकल्प नहीं'
भारत, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज का पहला मैच 15 सितंबर (रविवार) को खेलेगा। कोहली ने मैच की पूर्व संध्या पर बात करते हुए शनिवार को धोनी के बारे में भी बात की है। कोहली ने साफ कहा है कि धोनी हमेशा भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में सोचते रहते हैं और अनुभव का स्थान कोई भी नहीं ले सकता है। कोहली ने कहा- 'अनुभव हमेशा मायने रखता है चाहे आप इसको पसंद करें या ना करें। पहले भी कई खिलाड़ी यह साबित कर चुके हैं उम्र केवल एक नंबर है और धोनी भी अपने करियर में काफी कुछ कर चुके हैं।'

एक तस्वीर ने मचा दिया बवाल-
विराट ने आगे कहा, धोनी के बारे में एक अच्छी बात यह है कि वे भारतीय क्रिकेट के बारे में बहुत सोचते हैं। उनको कब क्रिकेट खेलना छोड़ना हैं वह उनका व्यक्तिगत फैसला है। किसी को भी इस मामले में अपनी राय नहीं देनी चाहिए। बता दें कि हाल ही में विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक फोटो अपलोड की थी जिसमें वे धोनी के सामने झुकते हुए नजर आ रहे हैं और इस तस्वीर के चलते लोगों ने धारणा बना ली थी कि धोनी अब जल्द ही क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।
इमरान खान के मंच में आक्रामक हुए अफरीदी के तेवर, कही भड़काऊ बात, VIDEO

'तस्वीर पोस्ट करके मिला नया सबक'
कोहली से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा, 'मेरे दिमाग में कुछ भी नहीं था, मैं बस अपने घर पर बैठा था और वह फोटो अपलोड कर दी। ये बाद में खबर बन गई। ये मेरे लिए एक सबक है कि जैसे मैं अपने सोचता हूं जरूरी नहीं है कि दुनिया भी वैसे ही सोचें। वह गेम बहुत ही स्पेशल था और मैंने उसके बारे में खुलकर कभी बात नहीं की थी इसलिए मैंने वह फोटो अपलोड की थी लेकिन लोगों ने इसको दूसरे तरीके से ले लिया।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
