For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कैसे करेंगे 'भगवान' की बराबरी, सचिन के संन्यास के बाद टॉप-5 में भी नहीं

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली को क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का उत्तराधिकारी माना जाता है। लेकिन ताजा आंकड़े कुछ और ही कहते हैं। मौजूदा समय में दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में शामिल भारतीय कप्तान विराट कोहली दुनिया में सबसे ज्यादा वनडे शतक (32) लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। कोहली से आगे कोई और नहीं बल्कि दिग्गज सचिन तेंदुलकर (49) हैं। हालांकि जब से सचिन ने संन्यास लिया है तब से आंकड़े कोहली से कोसों दूर हैं।

दरअसल सचिन ने 16 नवंबर 2013 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया था। तब से टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर गौर करें, तो विराट टॉप-5 में भी नहीं ठहरते। आंकड़े के मुताबिक सचिन के क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद के चार सालों में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी में टॉप पर हैं। कोहली भले ही वनडे क्रिकेट में 2017 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हों लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत प्रदर्शन जारी है। कोहली ने इस मामले में छठे नंबर पर हैं।

सचिन के संन्यास लेने के बाद ये इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रनः-
1. 4605 रन, स्टीव स्मिथ, औसत 67.72
2. 4560 रन, जो रूट, औसत 57.00
3. 4304 रन, डेविड वॉर्नर, औसत 53.13
4. 3828 रन, एलेस्टेयर कुक, औसत 43.50
5. 3481 रन, केन विलियमसन, औसत 65.67
6. 3423 रन, विराट कोहली, औसत, 52.66
7. 3048 रन, अजहर अली, औसत 54.42

आईसीसी वनडे और टी20 रैंकिंग में नंबर वन कोहली टेस्ट रैंकिंग में छठे नंबर पर हैं। यहां भी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान 936 की रेटिंग के साथ टॉप पर हैं। विराट छठे स्थान पर हैं, उनकी रेटिंग 806 है।

इसे भी पढ़ेंः- INDvSL: कोहली ने पहले किया राष्ट्रगान का 'अपमान', फिर हुए फ्लॉप

Story first published: Friday, November 17, 2017, 13:37 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+