T20: इस बार अच्छे 'फिनिशर' नहीं बन सके धोनी, 1 रन से हारा भारत, लोकेश राहुल का शानदार नाबाद शतक
फ्लोरिडा। भारत-वेस्टइंडीज के बीच अमरीकी धरती पर पहली बार खेले गए टी20 मैच में भारत 1 रन के मामूली अंतर से हार गया है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला धोनी को महंगा पड़ गया। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने टीम को एक ठोस और आक्रामक शुरआत दी, जिसकी बदौलत वह 245 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पाने में सफल रही।
सेंट्रल ब्रोवार्ड रिजनल पार्क स्टेडियम में हुए मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 244 रन बना सकी।
मैच का पूरा स्कोरकार्ड इस लिंक पर क्लिक कर देखें
जवाब में उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी रही लेकिन रहाणे, विराट कोहली और रोहित शर्मा के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। हालांकि, इस बीच दूसरे छोर से भारतीय टीम के हीरो रहे लोकेश राहुल ने मोर्चा संभाले रखा और बीच-बीच में लगातार बेहतरीन स्ट्रोक्स लगाते रहे। इसके बदौलत भारत का रन रेट बहुत बुरा नहीं हुआ। उनको बखूबी साथ मिला रोहित शर्मा का, जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली।
यह भी पढ़ें : वीरू पाजी ने पूरी की देश की शान और रियो ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक की यह विश, जानिए कैसे
इसके बाद उतरे भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी बखूबी साथ निभाया लेकिन ड्वेन ब्रावो के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर वह आउट हो गए। भारत को आखिरी गेंद पर जीत के लिए दो रन चाहिए थे।
महेंद्र सिंह धोनी (43) इस मैच में कोई कोई करिश्मा नहीं कर सके और इस आखिरी गेंद पर कैच थमा बैठे। वहीं लोकश राहुल की जितनी तारीफ की जाए, कम है। 51 गेदों पर 110 रन की नाबाद शतकीय पारी खेलकर इन्होंने साबित कर दिया कि वह भारतीय क्रिकेट के भविष्य बन सकते हैं। टी20 क्रिकेट के इतिहास में भारत ने दूसरी पारी में यह पहली बार सबसे बड़ा स्कोर चेज किया है लेकिन इसके बावजूद वह विजेता नहीं बन पाया।
भारत की शुरुआत खराब रही
भारत की तरफ से अजिंक्य रहाणे (7), विराट कोहली (16) जल्द ही आउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा (62) और लोकेश राहुल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। रोहित ने 22 गेदों में छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसमें उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए थे। एक गलत शॉट सेलेक्शन के चलते वह कैच आउट हो गए।
यह भी पढ़ें : रिक्शा ड्राइवर ने अपनी शूटर बेटी के लिए खरीदी 5 लाख की राइफल, लगा दी जिंदगी की सारी जमा-पूंजी
लोकेश राहुल ने हार नहीं मानी
दूसरे छोर पर लोकेश राहुल ने हार नहीं मानी। उन्होंने धोनी के साथ मिलकर 107 रनों की शानदार साझेदारी की। टीम लगभग जीत के मुहाने पर ही थी कि धोनी के एक गलत शॉट की वजह से मैच हाथ से निकल गया। राहुल ने कुल 12 चौके और पांच छक्के जमाए। वहीं वेस्टइंडीज की बात करें तो जॉनसन चार्ल्स (79) और एविन लुईस (100) ने टीम को आतिशी पारियों के दम पर मजबूती दी।
यह भी पढ़ें : उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन ओलंपिक में पदक न जीतने वालों से कोयले की खदान में कराएगा काम
लुइस और जॉनसन ने धुना
लुइस ने स्टुअर्ट बिन्नी के एक ओवर में पांच छक्के लगाकर 32 रन बटोर लिए। हर भारतीय गेंदबाजों को लुइस और जॉनसन ने धुना। वेस्टइंडीज ने महज 46 गेदों में 100 रन बना डाले थे। लुइस ने अपने कॅरियर का पहला शतक लगाने के लिए 48 गेंदों का सामना किया। वह इंटरनेशल टी20 में पांचवें सबसे तेज शतकवीर भी बन गए हैं। चार्ल्स ने 33 गेंदों में छह चौके और सात छक्के लगाए, जबकि लुइस ने 49 गेंदों का सामना किया और पांच चौके व नौ छक्के लगाए।
रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए दो-दो विकेट हासिल किए। जबकि मोहम्मद समी ने भी एक विकेट झटका। सीरीज का दूसरा टी-20 मैच इसी मैदान पर रविवार यानी कल खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications


