Test : न्यूजीलैंड 33 सालों से नहीं जीत पाया, भारत पड़ सकता है फिर भारी
नई दिल्ली: तीन टी20आई मैचों की सीरीज की समाप्ति के बाद अब भारतीय टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड से भिड़ने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दोनों का आखिरी बार आमना-सामना हुआ था। लेकिन न्यूजीलैंड का भारत में रिकाॅर्ड बेहद खराब चल रहा है। भारत ने टी20आई सीरीज में बड़ी आसानी से मेहमान टीम को पस्त किया था। अब उम्मीद है कि भारत टेस्ट में भी उनपर भारी पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : इस तारीख को शुरू हो सकता है सीजन, खेले जाएंगे 74 मैच

न्यूजीलैंड 33 सालों से नहीं जीत पाया
आप यह जानकर खुश होंगे कि न्यूजीलैंड की टीम भारत को भारत में पिछले 33 सालों से नहीं हरा पाई है। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ आखिरी जीत वानखेड़े स्टेडियम में नवंबर 1988 में जीत दर्ज की थी। इसके बाद न्यूजीलैंड ने भारत में 1988 से लेकर अब तक 17 टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन हर बार भारत ने ही बाजी मारी है। 9 भारत ने जीते जबकि 8 ड्रा रहे, पर कीवी टीम भारत में नहीं जीत पाई।
वहीं दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 60 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 21 जबकि न्यूजीलैंड ने 13 टेस्ट जीते। 26 मैच ड्रॉ रहे। आंकड़े भारत के पक्ष में हैं। अब देखना यह बाकी है कि अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारतीय टीम मेहमान टीम के खिलाफ 33 सालों से मिल रही जीत का सिलसिला जारी रख पाते हैं या नहीं।

आखिरी बार हुए थे 3-0 से पस्त
न्यूजीलैंड की टीम ने इससे पहले तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए सितंबर 2016 में भारत का दाैरा किया था। तब भारत ने मेहमान टीम को 3-0 से पस्त किया था। पहला मुकाबला भारत ने 197, दूसरा 178 और तीसरा मुकाबला 321 रनों से जीतते हुए मेहमान टीम का क्लीन स्वीप किया था। अब 5 साल बाद फिर न्यूजीलैंड की टीम भारत में टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। हालांकि इस बार दो मैच हैं। देखना होगा कि न्यूजीलैंड यहां हार का सिलसिला तोड़ पाती है या भारत अपनी सरजमीं पर मेहमान टीम के खिलाफ अजय बढ़त बनाए रखता है।
इसके अलावा दोनों टीमों के बीच 21 टेस्ट सीरीज हो चुकी हैं। खास बात यह है कि भारत ने ज्यादा सीरीज जीतने का रिकाॅर्ड रखा है। भारत ने 11 सीरीज अपने नाम की हैं, जबकि न्यूजीलैंड सिर्फ 6 बार सीरीज जीतने में सफल रहा है। चार टेस्ट सीरीज ड्राॅ पर समाप्त हुई हैं। न्यूजीलैंड अभी भारत के खिलाफ भारत में ही टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है।

जानें कब-कहां शुरू होगा मैच
सीरीज का पहला टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?
25 नवंबर (गुरुवार) से शुरू होगा।
किस मैदान पर खेला जाएगा मैच?
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम पर खेला जाएगा।
किस समय पहला टेस्ट मैच शुरू होगा?
भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। टॉस सुबह 9 बजे होगा।
कौन से चैनल पर लाइव प्रसारण होगा?
लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु और स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ चैनल पर देख सकते हैं।
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। ताजा जानकारी और अपडेट्स आप टाइम्स नाउ नवभारत पर हासिल कर सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
