IPL 2019: जो कहतें हैं CSK को बूढ़ी टीम, उन्हें ड्वेन ब्रावो ने दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल की सबसे बूढ़ी टीम कहा जाता है। वो इसलिए, क्योंकि इसमें खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों की उम्र 30 से पार है। इसी के चलते चेन्नई सबसे अनुभवी टीम भी मानी जाती है। लेकिन चेन्नई के आलराउंडर ड्वेन ब्रावो को कईयों द्वारा ऐसा मानना सही नहीं लगा। लिहाजा, जो लोग चेन्नई को बूढ़ी टीम कहते हैं, उन्हें अब ड्वेन ब्रावो ने अपने अंदाज में करारा जवाब दिया है।

हम अब भी जवान हैं
ब्रावो ने कहा कि हम अपनी उम्र से अच्छी तरह वाकिफ हैं। हमारी जो उम्र है वही है और आप गूगल पर सर्च कर सकते हो लेकिन ये कोई मसला नहीं है। हम 60 साल के बूढ़े नहीं है। हम 32 से 35 साल के खिलाड़ी हैं। हम अब भी जवान हैं। हम अपने शरीर का ध्यान रखते हैं और हमें बहुत अधिक अनुभव है। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी खेल में, किसी भी टूर्नामेंट में, आप अनुभव को मात नहीं दे सकते। हम अपनी कमजोरी जानते हैं और हम चतुराई भरा खेल खेलते हैं और हमारी अगुवाई दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कप्तान करता है।
VIDEO: धोनी लेने उतरे थे दिल्ली की खबर, उधर बेटी जीवा यूं लगी जोर-जोर से चिल्लाने

हमारी कोई रणनीति नहीं होती
ब्रावो कहा कि धोनी हमें याद दिलाते रहते थे कि हमारी टीम सबसे तेज नहीं है लेकिन सबसे अनुभवी टीम है। हमारी कोई रणनीति नहीं होती है। हम टीम बैठक नहीं करते। हम मैदान पर उतरकर अपना काम करते हैं। धौनी की अपनी शैली है और प्रत्येक खिलाड़ी की अपनी शैली है। हम केवल परिस्थितियों को देखते हैं और उससे तेजी से सामंजस्य बिठाते हैं और यहां अनुभव काम आता है।
फिर याद आए युवराज, इस बल्लेबाज ने ठोक दिए लगातार 7 छक्के

तीन बार खिताब पर कब्जा कर चुकी है टीम
बता दें कि खुद धोनी भी यह कह चुके हैं कि उनके पास फुर्तीले खिलाड़ी नहीं है, जिस कारण हमारी फिल्डिंग कमजोर है लेकिन हमारे पास अनुभव है जिसके चलते हम खराब फिल्डिंग की भरपाई भी कर लेते हैं। चेन्नई धोनी की कप्तानी में तीन बार खिताब पर कब्जा कर चुकी है। पिछले सीजन में उन्होंने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर खिताब की हैट्रिक लगाई थी। इस सीजन में भी चेन्नई ने लगातार दो जीत दर्ज कर अच्छी शुरूआत की है।
धोनी ने बताई अपनी टीम की सबसे बड़ी कमजोरी, विरोधी टीमें उठा सकती हैं फायदा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
