For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तो इनकी वजह से कैप्टन कोहली हुए हैं विराट, इंस्टाग्राम पर खुला राज

योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया की स्थापना परमहंस योगानन्द द्वारा सन 1917 में की गई थी।

नई दिल्ली। यूथ आइकॉन विराट कोहली के खेल में ही रंगत नहीं आई है बल्कि पिछले एक साल के अंदर उनके स्वभाव, मैदान पर उनका बर्ताव, मीडिया में बात करने का तरीका, काफी कुछ बदल गया है। 27 साल का ये डैशिंग यंग मैन अब पहले से ज्यादा गंभीर, शांत और जिम्मेदार नजर आता है। अक्सर लोग कोहली से इस बारे में सवाल भी करते हैं, जिस पर विराट मुस्कुराकर रह जाते थे।

लेकिन शायद अब कोहली को लगा कि उन्हें इस बारे में अपने चाहने वालों को बता देना चाहिए और इसी वजह से उन्होंने इस बारे में अब इंस्टाग्राम पर राज खोला है। कोहली ने शनिवार को यह फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। इसमें वो एक किताब दिखाते नजर रहे हैं जिसका नाम है 'ऑटोबायोग्रफी ऑफ योगी'

जिन्हें खुद पर भरोसा और कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो

फोटो के साथ विराट ने लिखा, मुझे ये किताब बहुत पसंद है। इसने जिंदगी की तरफ मेरा नजरिया बदल दिया। कोहली ने लिखा है कि जिन्हें खुद पर भरोसा और कुछ कर गुजरने की तमन्ना है, उन्हें जरूर ये किताब पढ़नी चाहिए।

परमहंस योगानन्द योगी की जीवनी

गौरतलब है कि ये किताब परमहंस योगानन्द योगी की जीवनी है, जो बीसवीं सदी के एक आध्यात्मिक गुरू, योगी और संत थे। उन्होंने अपने अनुयायियों को क्रिया योग का उपदेश दिया तथा पूरे विश्व में उसका प्रचार -प्रसार किया था। रांची में उनके नाम का बहुत बड़ा आध्यात्मिक केंद्र भी है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+