युवराज ने तोड़ी अफरीदी से दोस्ती, बताया कैसे शुरु करेंगे करियर की दूसरी पारी
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच खेल जगत इन दिनों पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। ऐसे में खिलाड़ी अपने घरों में रहकर सोशल डिस्टैंसिंग का पालन कर रहे हैं। हालांकि इस बीच कई खिलाड़ी समय बिताने के लिये सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं और इंस्टाग्राम पर लाइव चैट करके अपने लाइफ और करियर की खट्टी-मीठी यादों को फैन्स के साथ शेयर कर रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने भी रविवार को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट की और कई बातों का खुलासा किया।
और पढ़ें: लॉकडाउन 4 में दर्शकों के बिना खुलेंगे स्टेडियम, क्या अब हो पायेगा आईपीएल
इस दौरान युवराज ने बताया कि संन्यास लेने के बाद मैदान पर वह किस रोल में दोबारा वापसी कर सकते हैं। इससे पहले युवराज सिंह ने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में शाहिद अफरीदी पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनसे अब कोई वास्ता नहीं है, उन्होंने हमारी दोस्ती खो दी है।
और पढ़ें: लॉकडाउन 4 में दर्शकों के बिना खुलेंगे स्टेडियम, क्या अब हो पायेगा आईपीएल

युवराज ने अफरीदी से तोड़ी दोस्ती
शाहिद अफरीदी की ओर से शनिवार दिये गये विवादित बयान पर युवराज सिंह ने ट्वीट कर अपनी बात कही और साफ किया कि उनसे गलती हो गई जो उन्होंने लोगों से ऐसे आदमी की मदद करने की अपील की।
उन्होंने लिखा 'अफरीदी के व्यवहार से मैं काफी नाखुश हूं। उन्होंने जो कमेंट पीएम मोदी जी के खिलाफ किए उससे मैं काफी निराश हुआ हूं। एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते मैं कभी भी ऐसे शब्द स्वीकार नहीं करुंगा। मैंने मानवता के लिए आपके फाउंडेशन के लिए मदद मांगी थी। अब कभी भी ऐसा नहीं होगा।'

युवराज ऐसे करना चाहते हैं टीम इंडिया में वापसी
पिछले साल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह ने केविन पीटरसन के साथ लाइव चैट के दौरान बताया कि वो करियर की दूसरी पारी में क्या करना चाहते हैं।
मैदान पर बतौर कोच वापसी करने की इच्छा जाहिर करते हुए उन्होंने कहा,' मैं खिलाड़ियों की मानसिकता पर काम करना चाहता हूं। मैं टीम के साथ बतौर कोच शुरुआत कर सकता हूं। मैं कॉमेंट्री से ज्यादा कोचिंग में दिलचस्प हूं। मैं सीमित ओवरों के बारे में ज्यादा जानता हूं और इसिलए मैं खिलाड़ियों से अपना अनुभव बांट सकता हूं कि वो नंबर-4, 5, 6 पर किस मानसिकता के साथ जा सकते हैं।'

भारतीय टीम को है मेंटॉर की जरूरत
गौरतलब है कि हाल ही में युवराज सिंह ने कहा था कि वह भारतीय टीम के साथ मनोवैज्ञनिक कोच के तौर पर काम करना चाहते हैं जो कि टीम को मानसिक रूप से मजबूत रहने में मदद कर सके।
उन्होंने कहा, 'मैं शायद मेंटॉर के तौर पर शुरुआत कर सकता हूं और अगर यह अच्छा रहा थो फुल टाइम कोचिंग। मैंने सोचा है कि मैं एक साल का ब्रेक लूंगा। कुछ टूर्नमेंट्स खेलूंगा जो अच्छे होंगे। मैं आप लोगों के साथ आऊंगा और कॉमेंट्री सीखूंगा। मैं नहीं जानता कि मैं एक कॉमेंटेटर के तौर पर कैसा करूंगा। मैं आप लोगों से सीखूंगा। मैं अभी इस समय अपने परिवार के साथ समय बिता रहा हूं। मैं काफी समय पार्क में बिता रहा हूं। उम्मीद है जल्दी पिता बनूं और फिर कोचिंग, कॉमेंट्री में आऊं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
