For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Flashback 2021 : कोहली का ये ट्वीट रहा सबसे ज्यादा चर्चित, मिल चुके हैं इतने लाइक्स

नई दिल्ली। साल 2021 खत्म होने जा रहा है। हालांकि यह साल कोरोनावायरस के चलते उतना सही नहीं रहा, जितना कि कईयों ने उम्मीद लगाकर सोच रखा होगा। विराट कोहली के लिए यह साल क्रिकेट के हिसाब उतना शानदार नहीं रहा, लेकिन घरेलू जिंदगी के हिसाब से उनके लिए यह साल विशेष भी रहा। इस साल कोहली द्वारा एक ऐसा ट्वीट किया गया जो सबसे ज्यादा चर्चित रहा। इसकी जानकारी ट्विटर इंडिया ने दी। विराट कोहली इस साल पहली बार पिता बने थे। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम वामिका रखा गया। कोहली ने अपने बच्चे के स्वागत के लिए ऑस्ट्रेलिया के सभी महत्वपूर्ण दौरे के दौरान भारतीय टीम को बीच में ही छोड़ दिया था। उन्होंने इस साल की शुरुआत में 11 जनवरी को ट्वीट करते हुए बेटी के जन्म की खुशखबरी दी थी।

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा बोले- रितिका मेरी नंबर 1 सपोर्ट सिस्टम है, उसके बारे मे कोई शक नहीं

किया था ये ट्वीट

किया था ये ट्वीट

कोहली ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया और बताया था कि उनकी पत्नी और बच्चा सुरक्षित और स्वस्थ हैं। ट्वीट कुछ ही समय में वायरल हो गया था। चारों ओर से बधाई संदेश आने लगे। पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों से लेकर बॉलीवुड हस्तियों और राजनेताओं तक, कई लोगों ने कोहली और उनकी पत्नी को शुभकामनाएं दीं। दिलचस्प बात यह है कि कोहली वही ट्वीट 2021 का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्वीट साबित हुआ है।

पोस्ट को मिले इतने लाइक्स

ट्विटर इंडिया ने गुरुवार (9 दिसंबर) को ट्वीट किया, "विराट ने इस खुशखबरी के साथ हमारी टाइमलाइन को ऊंचा कर दिया, यह 2021 का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्वीट था।" उस पोस्ट को माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर 5.4 लाख से अधिक लाइक्स मिले। कोहली ने लिखा था, "हम आपके साथ यह साझा करने के लिए रोमांचित हैं कि आज दोपहर हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। आपके प्यार, दुआओं और शुभकामनाओं के लिए हम आप सभी का शुक्रिया अदा करते हैं। अनुष्का और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और हम अपने जीवन के इस नए अध्याय को शुरू करने के लिए भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। हम आशा करते हैं कि आप इस समय हमारी निजता का सम्मान कर सकते हैं। लव, विराट।"

आगामी दाैरे के लिए तैयार हैं कोहली

आगामी दाैरे के लिए तैयार हैं कोहली

कोहली वर्तमान में भारत के साउथ अफ्रीका के आगामी दौरे के लिए तैयार हैं, जहां तीन टेस्ट और इतने ही वनडे मैच टीम खेलेगी। दाैरे की शुरूआत 26 दिसंबर से शुरू हो रही है। भारतीय कप्तान हाल ही में बल्ले से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि वह प्रोटियाज टीम के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं। यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि रोहित शर्मा ने भारत के वनडे कप्तान के रूप में विराट कोहली की जगह ली है। इसलिए, भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत हुई है। कोहली फिलहाल टेस्ट के कप्तान के रूप में बरकरार हैं।

Story first published: Thursday, December 9, 2021, 15:07 [IST]
Other articles published on Dec 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+