For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'रोहित और मेरे बीच कोई विवाद नहीं', अफवाह फैलाने वालों को कोहली ने दिया जवाब

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए उन सभी मुद्दों पर चर्चा की, जिसको लेकर कई दिनों से क्रिकेट जगत में बयानबाजी चल रही थी। कहा जा रहा था कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच आपसी बनती है। कोहली सीमित ओवरों के क्रिकेट की कप्तानी गंवाने से नाराज हैं और दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे की कप्तानी में खेलना नहीं चाहते है, लेकिन अब कोहली ने अफवाहें फैलाने वालों को जवाब दे दिया है कि उनका रोहित के साथ कोई विवाद नहीं है।

कोहली ने कहा, "मैं पिछले 2-3 सालों से इसे स्पष्ट कर रहा हूं। रोहित और मेरे बीच कोई समस्या नहीं है। मैं अब बार-बार यह सफाई देते हुए थक गया हूं।" वहीं रोहित को सीमित ओवरों के क्रिकेट की कप्तानी मिलने पर भी कोहली ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वे अंत तक रोहित का समर्थन करेंगे। कोहली ने कहा, "हमारी जिम्मेदारी टीम को आगे की दिशा में धकेलना है। रोहित एक बहुत ही सक्षम कप्तान हैं। हमने रोहित को अतीत में कप्तानी करते समय देखा है। मैं T20I और ODI में आगे बढ़ने के लिए उनका शत-प्रतिशत समर्थन करूंगा।''

यह भी पढ़ें- कोहली ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी, पत्रकारों से कहा- आपको ये सवाल नहीं पूछने चाहिए

इसके अलावा कोहली ने अफ्रीकी दाैरे पर टेस्ट सीरीज के लिए भी राय रखी। कोहली ने कहा, "हम निश्चित रूप से किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं। साउथ अफ्रीका एक ऐसी जगह है जहां हमने कभी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, इसलिए हम प्रेरित हैं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। हमारे सामने साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम की चुनौती है। आपको अच्छा करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। अनुभव के साथ हम इन कठिन परिस्थितियों को अच्छी तरह से संभाल रहे हैं। हम कुछ खास कर सकते हैं।''

इसके अलावा कोहली ने नए कोच राहुल द्रविड़ की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "राहुल भाई एक बहुत संतुलित कोच हैं। रोहित और साथ में कोच ने टीम के लिए जो भी दृष्टिकोण निर्धारित किया है, उसमें मेरा पूर्ण समर्थन होगा। मैं वहां 100 प्रतिशत रहूंगा। मैं वह व्यक्ति बनूंगा जो टीम को सही दिशा में आगे बढ़ा सकता है।"

Story first published: Wednesday, December 15, 2021, 14:33 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+