
गावस्कर ने किया था ये कमेंट
दरअसल, आईपीएल सीजन-13 का छठा मैच किंग्स इलेवन पंजाब बनाम आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच के दाैरान कोहली ने केएल राहुल के 2 मैच छोड़े जिसपर कमेंट्री कर रहे गावस्कर ने गलत बात कह दी। उन्होंने अनुष्का को बीच में लाते हुए कहा, ''इन्होंने लाॅकडाउन में तो बस अनुषका की गेंदों की प्रैक्टिस की है।''
जावेद मियांदाद के भतीजे की हुई छुट्टी, नाैकरी लेते समय दिया था मैट्रिक का फर्जी सर्टिफिकेट

कमेंट्री से हटाने की उठी मांग
हालांकि गावस्कर का ये कमेंट क्रिकेट फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने बीसीसीआई से उन्हें कमेंट्री से हटाने की मांग की। गावस्कर ने ऐसी टिप्पणी इसलिए की क्योंकि कोहली ने ना सिर्फ कैच छोड़े बल्कि 1 रन बनाकर भी आउट हो गए। ऐसे में कोहली के खराब प्रदर्शन पर गावस्कर ने अनुष्का को बीच में लाने का काम किया।
केएल राहुल बोले- ये युवा खिलाड़ी हार नहीं मानता, उसने जज्बा दिखाया है

अनुष्का ने दिया करारा जवाब
हालांकि अनुष्का ने गावस्कर को करारा जवाब दिया है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए गावस्कर से सवाल किया कि ऐसे बयान क्यों देते हो और एक क्रिकेटर के खेल के लिए उसकी पत्नी को जिम्मेदार क्यों ठहराते हो। अनुष्का ने पूछा कि आखिर कब ऐसा होगा जब मुझे क्रिकेट में घसीटना बंद किया जाएगा और इस तरह की एकतरफा टिप्पणियां नहीं की जाएंगी?'


Click it and Unblock the Notifications
