
किरण मोरे ने दी थी ट्रेनिंग-
भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक: एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के लिए अपनी भूमिका तैयार करना बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक कठिन काम रहा। टीवी के शो 'पवित्र रिश्ता' से प्रसिद्ध हुए सुशांत को नेट्स में भारत के पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे द्वारा प्रशिक्षित किया गया था। सुशांत सिंह राजपूत ने एमएस धोनी जैसे शॉट्स का अभ्यास किया, जिसमें प्रसिद्ध 'हेलीकॉप्टर शॉट' भी शामिल है।
ऋषभ पंत के बनाए चार बड़े रिकॉर्ड जो अब तक धोनी भी नहीं बना सके

धोनी और सुशांत के बीच समानता-
एक ऐसे क्रिकेटर के दिमाग में जाना जो उस समय भारत का सबसे सफल कप्तान था, आसान नहीं था। सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म के लिए एमएस धोनी और उनके परिवार से मुलाकात की, यहां तक कि जीवा धोनी के साथ भी समय बिताया। सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी से भी बात करते हुए, उनसे हर तरह के सवाल पूछे। जिस तरह से बाद में उन्होंने फिल्म में धोनी को पर्द पर उतारा था उसके बाद लगा था जैसे इस अभिनेता का धोनी के साथ मानो कोई पूर्व कनेक्शन है। आइए देखते हैं धोनी और सुशांत के बीच क्या समानताएं थी।
अफरीदी के कोरोना होने को बताया 'कुकर्मों की सजा', भड़के आकाश चोपड़ा ने दिया फिर ये जवाब

एक्टर ने बताया था- आधी समानता है
इसका जवाब सुशांत ने खुद दिया था। इस पर, सुशांत ने कहा कि धोनी एक आदमी है जो वर्तमान में रहते हैं और हम इस बात से सहमत हैं कि यह एमएस धोनी को जीवन में एक महान और महत्वपूर्ण स्थान पर ले आया है। सुशांत का कहना था कि उनके और धोनी के बीच में आधी समानता है। और उसके बारे में बताते हुए कहा था, "हां, एमएस धोनी आज के समय में रहते हैं, वह अतीत के बारे में नहीं सोचते या भविष्य की चिंता नहीं करते, जबकि मैं अतीत से आगे बढ़ना पसंद करता हूं लेकिन भविष्य के बारे में नहीं सोचता। इसलिए, धोनी और मेरे बीच यह आधी समानता है! "


Click it and Unblock the Notifications
