16 अगस्त को होगा नए कोच पद के लिए इंटरव्यू, इन 6 दिग्गजों में रहेगी जंग
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए 16 अगस्त को इंटरव्यू होगा। बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताते हुए कहा कि जिन प्रतिभागियों का इंटरव्यू होना है उनकी संख्या मात्र 6 है, जो मुख्य कोच बनने की रेस में बने हुए हैं। इन सभी का इंटरव्यू एक दिन में ही हो जाएगा। कुछ कागजी काम अभी भी बचे हुए हैं जिसे सीएसी को इंटरव्यू के पहले पूरा करने हैं। अब ये प्रक्रिया 15 अगस्त से पहले नहीं होगी। बता दें कि इससे पहले कोच पद के इंटरव्यू 13-14 तारीख तक होने की आशंका थी लेकिन अब इसके लिए 16 तारीख तय की गई है।

शास्त्री को मिलेगी चुनाैती
माैजूदा समय में रवि शास्त्री टीम के कोच बने हुए हैं। हालांकि विश्व कप दाैरान उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका था लेकिन विंडीज दाैरे को देखते हुए उनका कार्यकाल 45 दिन के लिए बढ़ा दिया गया। अब विंडीज दाैरे के समाप्त होती ही उनका शास्त्री का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। कोच पद के लिए इंटरव्यू दाैरान 6 दिग्गजों में जंग रहेगी। हालांकि शास्त्री के फिर से कोच बनने की उम्मीद है लेकिन उन्हें 5 अन्य दावेदारों से चुनाैती मिलेगी।

इन 6 खिलाड़ियों के नाम हुए घोषित
बीसीसीआई ने जब मुख्य कोच पद के लिए आवेदन मांगे थे तो उसमें कुल 2000 आवेदन आये थे लेकिन अंत में बीसीसीआई ने इंटरव्यू के लिए जिन 6 खिलाड़ियों के नाम घोषित किए वो हैं रवि शास्त्री, टाॅम मूडी, लालचंद राजपूत, राॅबिन सिंह, माइक हेसन और फिल सिमंस। भारतीय टीम के मुख्य कोच का इंटरव्यू सीएसी लेगी। जिसके सदस्य विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगा स्वामी शामिल है। अंशुमन गायकवाड खुद भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं। सितंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले भारतीय टीम को उनका नया कोच मिल जाने की उम्मीद है।
VIDEO : पोलार्ड संग समुद्र की सैर करते दिखे धवन, रस्सी से लगाई गहरे पानी में छलांग

टाॅम मडूी प्रबल दावेदार
कोच पद के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। मूडी ने टी-20 क्रिकेट में अपनी कोचिंग का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया है। फ्रैंचाइजी क्रिकेट में टॉम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। मूडी की कोचिंग में सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2016 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा टॉम बांग्लादेश प्रीमियर लीग में रंगपुर राइडर्स और पाकिस्तान प्रीमियर लीग में मुल्तान सुल्तान का कोच पद संभाल चुके हैं। साथ ही वह 2014 में कैरेबियन प्रीमियर लीग के इंटरनेशनल डायरेक्टर और बिग बैश लगी में मेलबर्न रेनीगेड्स के डायरेक्टर भी रह चुके हैं। वर्तमान में टॉम मूडी 2019 ग्लोबल टी-20 लीग में मॉंट्रियल टाइगर्स का कोच पद संभाल रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
