IPL नीलामी से पहले ही बिक सकते हैं ये 6 खिलाड़ी, आकाश चोपड़ा ने बताए नाम
नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी करने की तैयारियां जोरों पर है। उम्मीद है कि दिसंबर के अंत में या जनवरी के शुरूआती हफ्ते में नीलामी हो जाए, लेकिन इससे पहले ही कुछ खिलाड़ी बड़ी रकम पाकर मालामाल हो चुके हैं। जी हां, पुरानी 8 फ्रेंचाइजियों ने मोटी रकम खर्च कर कुछ खिलाड़ी रिटेन कर लिए हैं। वहीं दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ के पास भी अभी तीन-तीन खिलाड़ी रिटेन करने का माैका है। ऐसे में भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने उन 6 खिलाड़ियों के नाम लिए जो आईपीएल नीलामी से पहले ही नई टीमों के लिए बिक सकते हैं।
यह भी पढ़ें- कोहली के OUT होने पर मचा बवाल, BCCI ने मांग ली फैंस से राय

चार भारतीयों और दो विदेशी क्रिकेटरों को चुना
आईपीएल अपने आगामी सत्र में दो नई टीमों लखनऊ और अहमदाबाद का स्वागत करने के लिए तैयार है। दोनों टीमों को 25 दिसंबर से पहले अपनी मन पसंद के 3-3 खिलाड़ी चुनने का माैका है। ऐसे में चोपड़ा ने चार भारतीयों और दो विदेशी क्रिकेटरों को चुना, जिनको नई फ्रेंचाइजी द्वारा तैयार किया जाएगा। पूर्व क्रिकेटर ने केएल राहुल को अपनी पहली पसंद के रूप में नामित किया। पहले से ही अटकले हैं कि ये बल्लेबाज लखनऊ टीम में जगह बना सकता है। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान उनकी दूसरी पसंद थे, उसके बाद श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल और कीपर बल्लेबाज ईशान किशन थे।

नई टीम के कप्तान बनेंगे राहुल
चोपड़ा ने कहा, "मेरी पहली पसंद केएल राहुल हैं। मेरा मानना है कि वो नीलामी में नहीं पहुंच पाएगा। पंजाब किंग्स उसे रिटेन करना चाहता था लेकिन वह नहीं चाहता था कि वो फिर पंजाब में जाए। मुझे लगता है कि वह लखनऊ टीम जा रहे हैं और नई टीम के कप्तान बनेंगे। वहीं राशिद खान भी दूसरे नंबर पर हैं जिनका भी नीलामी में पहुंच पाना मुश्किल ही है। वह सनराइजर्स हैदराबाद में नहीं रहना चाहते थे क्योंकि उन्हें पहले से ही एक नई फ्रेंचाइजी ने मोटी रकम से खरीदने की इच्छा रखी है।''
इसके आगे चोपड़ा ने कहा, ''मेरी तीसरी पसंद श्रेयस अय्यर हैं। संभावना है कि वो अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के कप्तान बन सकते हैं। वह एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और उन्हें नई टीम में शामिल किया जाएगा। अगर वो अहमदाबाद की कप्ताानी करते हैं तो इसमें मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा क्योंकि वह पहले ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी कर चुका है। युजवेंद्र चहल एक और खिलाड़ी हैं जो अहमदाबाद जा सकते हैं। ईशान किशन और हार्दिक पांड्या भले ही नीलामी का हिस्सा न हों, लेकिन ईशान किशन की डिमांड इस समय थोड़ी अधिक है।"

डेविड वॉर्नर भी नीलामी में नहीं आएंगे
डेविड वार्नर का आईपीएल 2021 में निराशाजनक प्रदर्शन हुआ था। उन्हें हैदराबाद की कप्तानी के लिए विलियमसन की जगह भी लिया गया था। चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को अपनी दूसरी पसंद के रूप में नामित किया क्योंकि वह एक मैच विजेता है और उसने टूर्नामेंट में लगातार प्रदर्शन किया है। चोपड़ा ने कहा, ''डेविड वॉर्नर भी नीलामी में जगह नहीं बनाएंगे। वह एक मैच विजेता हैं। उसके पास बहुत अनुभव है, उसने बहुत सारे मैच अपनी टीमों के लिए जीते हैं, और कई सीजन में 600 से अधिक रन बनाए हैं। आपको उनसे बेहतर खिलाड़ी नहीं मिलेगा।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
