ये हैं वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज

नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट के बाद वनडे फाॅर्मेट आया जिसने बहुत ही कम समय में दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 50 ओवर के इस फाॅर्मेट में मैच का नतीजा आना ज्यादातर तय रहता है। हमने दुनिया के विभिन्न देशों से कुछ शानदार क्रिकेटरों को उभरते हुए देखा है जिन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन किया है। कई क्रिकेटरों ने इस फाॅर्मेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने का भी मुकाम हासिल किया है। इस विशेष लेख में, हम उन पांच खिलाड़ियों का जिक्र करेंगे जिन्होंने सबसे तेजी से वनडे में 10 हजार रन पूरे किए हैं-

5. जैक्स कैलिस- 272 पारियां

5. जैक्स कैलिस- 272 पारियां

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस ने अपने वनडे करियर में 11579 रन बनाए। इसमें 17 शतक और 86 अर्द्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में 44.36 की औसत और 72.89 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। 1996 में वनडे में पदार्पण करने वाले कैलिस ने 2009 में 10 हजार रन पूरे किए। उन्होंने 272 पारियों में इस मुकाम तक पहुंचने का गाैरव हासिल किया।

कभी नहीं सोचा था नंबर-2 पर कब्जा करूंगा, लेकिन अब अच्छा लग रहा है : मेहदी हसन

4. रिकी पोंटिंग- 266 पारियां

4. रिकी पोंटिंग- 266 पारियां

रिकी पोंटिंग को खेल के इतिहास में अब तक के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उन्होंने वनडे प्रारूप में 42.03 के औसत और 80.39 के स्ट्राइक रेट से 13704 रन बनाए। पोंटिंग ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में 266 पारियों में 10000 वनडे रन पूरे किए। उन्होंने वनडे मैचों में कुल शतक और 82 अर्द्धशतक लगाए।

जब पाकिस्तान हुआ चारों खाने चित्त, शास्त्री की 'ऑडी 100' पर चढ़ गए सभी खिलाड़ी

3. सौरव गांगुली - 263 पारियां

3. सौरव गांगुली - 263 पारियां

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली सबसे तेज 10000 एकदिवसीय रन बनाने के रिकॉर्ड में तीसरे स्थान पर हैं। वह 2005 में श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय मैच में 263 पारियों में मील के पत्थर तक पहुंचे। कुल मिलाकर, बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 41.02 की औसत से 11363 रन बनाए, जिसमें 22 शतक और 72 अर्धशतक शामिल हैं।

मैदान पर चोट लगने से जान गंवा चुके हैं 3 क्रिकेटर्स, लिस्ट में एक है भारतीय

2. सचिन तेंदुलकर - 259 पारियां

2. सचिन तेंदुलकर - 259 पारियां

भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने 15 साल से अधिक समय तक सबसे तेज 10000 एकदिवसीय रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम रखा था। उन्होंने 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 259 पारियों में मील का पत्थर हासिल किया। उनके नाम सबसे अधिक एकदिवसीय रन, शतक और अर्धशतक हैं। सचिन ने वनडे में 18426 रन बनाए हैं, जिसमें 49 शतक व 1 दोहरा शतक शामिल है।

1. विराट कोहली - 205 पारियां

1. विराट कोहली - 205 पारियां

भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन पूरे करने का विश्व रिकाॅर्ड है। उन्होंने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए अपनी 205वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। ​​अब तक कोहली ने 245 पारियों में 59.07 की अविश्वसनीय औसत से 12169 एकदिवसीय रन बनाए हैं। इसमें 43 शतक और 62 अर्धशतक शामिल हैं।

Story first published: Friday, May 28, 2021, 12:17 [IST]
Other articles published on May 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+